दल बदलने वाले नेताओं से भाजपा को परहेज करना होगा! सरगुजा में कई भाजपाई अब कह रहे हैं कि हर तरह के लोगों को भाजपा में लेना पार्टी के लिए हितकर नहीं है!
अजय बंसल ने ये फोटो स्वयं पोस्ट की थी अब ऐसे में सवाल ये कि जो समर्पित भाजपा नेता हैं वो इन आयात किये हुए नेताओं के भाजपा में आने से अंदर ही अंदर पार्टी से जमकर नाराज हो रहे हैं!

अंबिकापुर के विवादित कांग्रेस नेता अजय बंसल के भाजपा में प्रवेश से सरगुजा के कई समर्पित भाजपा कार्यकर्त्ता बेहद निराश हैं!कईयों ने पहल को फोन कर कहा है कि जो व्यक्ति भूपेश सरकार में सूर्यकान्त तिवारी का खास बनकर घूमा वो अब भाजपा में आकर क्या साबित करना चाह रहा है!

वैसे भी बंसल का विवादों से पुराना नाता रहा है! कभी विद्या चरण का खास तो कभी किसी का खास कभी सिंहदेव के विरुद्ध बयानबाजी तो कभी भूपेश का करीबी!

कुल मिलाकर सत्ता की चाबी जिसके पास रही वहां ये बंसल उससे नज़दीकी बनाकर अपना उल्लू सीधा करते दिखता रहा लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बड़े कार्यक्रम के दिन जैसे ही इस नेता ने भाजपा प्रवेश किया वैसे ही सरगुजा जिले के कई कार्यकर्त्ता कहने लगे कि पिचली बार भाजपा 15 सीट पर सिमट गई थी वैसी दुर्गति तो कांग्रेस की भी नहीं हुई!

वो तो मोदी, अमित शाह , सिद्धार्थ नाथ सिंह और ओम प्रकाश माथुर जैसे दिगजों ने छत्तीसगढ़ में मृत प्राय भाजपा को छत्तीसगढ़ में जीवन दान दे दिया लेकिन यहाँ के कुछ भाजपाई सत्ता में आते ही फिर वही चाल चरित्र दोहराने में लगे हैं ऐसे मे ये सब भाजपा को फिर से गर्त में धकेलने वाला होगा! एक ने तो नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यहाँ भाजपा में अंदरखाने जो चल रहा है वो पार्टी के लिए ठीक नहीं है! लोकसभा चुनाव सर पर है और पार्टी में अब भी कई ऐसे लोग सामने हैं जिन्हे जनता देखना ही नहीं चाहती अब हर छोटी छोटी बात तो मोदी शाह तक नहीं पहुंचा सकते!

अंबिकापुर के भाजपा के कटटर समर्थक ने फेसबुक पर ये तक लिख कर कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर कर डाली!

साफ है कि भाजपा को चिंतन करना होगा अन्यथा आगे चुनाव में लोगों के बीच वो क्या कह पायेगी इसे किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।