अपराधियों पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने शुरू की बाइक पेट्रोलिंग। सौ बाइकों पर सवार होकर 200 अफसर और जवानो का काफिला शहर से के पार्क एवं मार्केट से होकर निकला, महिलाओं ने इस अभियान को सराहा।

दुर्ग 29 अगस्त । विजुअल पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नेतृत्व में भिलाई शहर में कल रात को बाइक पेट्रोलिंग की गई। राजपत्रित अधिकारियों एवं 200 से अधिक जवानों ने 100 से अधिक बाइक पर पेट्रोलिंग की। शहर के समस्त चौक चौराहों, पार्को ने नशा करने वालों एवं अड्डे बाजो, स्पीड बाइकिंग, अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए शहर में बाइक पेट्रोलिंग की गई। सिविक सेंटर में तीज सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग के अभियान को “महिला सुरक्षा के संबंध में” एक अच्छी पहल बताया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन पर असामाजिक तत्व अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

वैसे तो पूरे छत्तीसगढ में अब चुस्त दुरूस्त पुलिसिंग की मांग उठ रही है।दुर्ग एसपी डाॅक्टर अभिषेक पल्लव बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में रह चुके हैं जहां उनकी छवि एक संवेदनशील पुलिस अधिकारी की भी रही है।

दुर्ग छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी गृह क्षेत्र है,ऐसे में यदि ये प्रयोग सफल रहता है तो राज्य के अन्य जगहों के लिए भी ये प्रयोग रोल माॅडल बन सकता है।

छत्तीसगढ के रायपुर ,बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।इसलिए एक कारगर कदम अब पुलिस प्रशासन को त्वरित रूप से उठाने की आवश्यकता है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।