सरगुजा ज़िले में आजकल एक ही नाम सब की ज़ुबान पर है वो है आईटी का!5 दिन से लगातार आई टी के लोगों की अंबिकापुर में उपस्थिति से लोगों के मन में जिज्ञासा है कि अब किसकी बारी?

पहले उस कार्यक्रम की जो कई लोगों को पसंद आया उसके बाद आई टी के राडार पर सरगुजा के पूर्व और 4 ज़िलों के कलेक्टर संजीव कुमार झा पर गहराते संकट की!साथ ही ईडी की आहट के बारे में!

वहीं कल ही अंबिकापुर के एक बड़े होटल में देश के एक जाने माने माने स्पीकर अनिल झा ने मुंबई की फाइनेंसिअल एडवाइजर स्वाति असाटी के कार्यक्रम में ईमानदारी से वित्तीय प्रबंधन को कैसे करें इस पर जब विस्तार से बताया तो आजकल चल रही जालसाजी से बचने और अपने बजट का उपयोग कर बड़े लाभ बिना किसी झांसे में आये किस तरह कमाएं ये विस्तार से और बारीकी से बताया!

इसमें राज्य के पूर्व आईजी जयंत कुमार थोरात समेत सरगुजा के कुछ पुलिस अधिकारी समेत जिले के उद्योगपति विजय कुमार इंगोले, अजय कुमार इंगोले, आनंद अवस्थी व इंजिनियर सोमनाथ सिंह और युवा आर्किटेक्ट मनोज पाठक बैंक के अधिकारी चंद्र शेखर तिवारी समेत चिकत्सा के क्षेत्र से डॉ लक्ष्मण सोनी,सहित कइयों ने इसे सराहा! नरेंद्र टूटेज़ा ने अपने मंच संचालन से सबको बांधे रखा!

नेशनल स्पीकर अनिल झा ने एस पी सरगुजा सुनील शर्मा का आभार जताया जिस पर युवा एस पी सुनील शर्मा ने कहा कि “इस तरह के सेमिनार से लोगों में जागरूकता आती है और ये हम सब को जालसाजी में न पड़कर ईमानदारी से कैसे कम इन्वेस्ट में अधिक लाभ लें ये बताता है!”
मुंबई की फाइनेंन्सिअल एडवाइजर स्वाति असाटी

अब ये तो रही एक सकारात्मक पहल की बात मगर अंबिकापुर में इसी कार्यक्रम में पहल को कई ऐसी जानकारी मिली जो चौँकाने वाली हैँ इसमें पुख्ता सूत्रों के अनुसार अंबिकापुर के कई बिल्डरों को भी आई टी ने बुलाकर कई सम्पत्ति की जानकारी ली है जिसमें बाद में बंगाली ज़मीन के परमिशन के नाम पर सरगुजा संभाग के अंबिकापुर और सूरजपुर में रहे दो पूर्व कलेक्टर की कई करगुजारियों की जानकारी ली!

बताया जा रहा है कि एक आई ए एस ने कोल स्कैम में लिप्त लोगों की जमकर मदद की और उनके काले धन को कमाने में बकायदा इनके सिण्डिकेट में शामिल होकर पद का भरपूर दुरूपयोग किया!

आई टी की रेड से कई तो पहले दिन ही घर से ही फरार हो गए और कई ज़मीन कारोबारी और दलालों की सांसे अटकी हैँ जिसमें कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर कारोबार करने वाले कुछ भाजपाई भी अब लोगों की नज़र में आ चुके हैँ!

संजीव कुमार झा के कार्यकाल में हुए बंगाली ज़मीन के परमिशन समेत कई बड़े काम पर आई टी की पैनी निगाहेँ हैँ वहीं सूत्रों की माने तो पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर जल्दी ही ईडी का शिकंजा कस सकता है!

विधायक प्रबोध मिंज इनके द्वारा बंगाली ज़मीन का मामला अब विधानसभा में भी उठाया जा रहा है कार्यक्रम में उपस्थित थे इन्होने इस ‘पहल’ की सराहना भी की!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।