दिन निकलने के पहले अंधेरे में ही छत्तीसगढ के रायपुर के शैलेंद्र नगर ,रामसागर पारा ,देवेंद्र नगर ,चौबे कॉलोनी रायपुर में केन्द्रीय आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।
रियल स्टेट वाले और सीमेंट व्यवसाय वाले और अन्य के यहां आयकर विभाग का ताबड़तोड़ छापा जारी है।

6 जनवरी 2023 आयकर विभाग का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित अन्य स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही इसके परिणाम को लेकर फिर से छत्तीसगढ में चर्चा शुरू है।
सेंट्रल जीएसटी एवं आयकर विभाग की कार्यवाही से ही ईडी का रास्ता साफ होता है अब और कितने मामले छत्तीसगढ़ के ईडी के पास पहुंचेंगे। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो जैसे कोयला ट्रांसपोर्टिंग में ₹25 है टैक्स लगता था वैसा ही सीमेंट में भी 25 से ₹30 टैक्स वसूली की गई है।इसको लेकर भी एजेंसी लगातार कवायद कर रही है,क्या प्रमाण मिलते हैं इसको लेकर भी कयास कई तरह के लगाए जा रहे हैं।

रायपुर समेत दुर्ग भिलाई समेत कई जिलो में आयकर विभाग की दबिश जारी है।

बिल्डर,ट्रासपोर्टर्स समेत सप्लायर के ठिकानो पर दबिश।

रायपुर में आर.के.रोड़वेज,स्वास्तिक ग्रुप और दुर्ग भिलाई में सप्लायर,फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध पर आयकर की टीमों ने दी दबिश।

करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 70 सुरक्षाकर्मियो ने करीब 20 ठिकानो पर दी दबिश
बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में भी आयकर की दबिश हुई है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।