ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व गृह एवं वन मंत्री ननकी राम कंवर को कोरबा के एडिशनल कलेक्टर , रायपुर के एडिशनल एसपी, SDOP रायपुर , सीएसपी सिविल लाइन के साथ सरस्वती नगर थाना के नगर निरीक्षक ने मुख्यमंत्री से चर्चा करने के नाम पर अपने साथ ले गए  और उन्हें सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय कु शाभाऊ ठाकरे परिसर लेकर पहुंचे और वहां पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह से भेंट करवाया गया। प्रदेश अध्यक्ष के इस आश्वासन पर कि एक सप्ताह में कोरबा के कलेक्टर को हटा दिया जाएगा और भ्रष्टाचार के मामले में ठोस कार्यवाही सरकार करेगी।
इस आश्वासन के बाद अपने समर्थकों के साथ पूर्व गृह एवं मंत्री ननकी राम कंवर अपने समर्थको के निजी वाहन से कोरबा के लिए रवाना हो गए।
इसके पहले पूर्व गृह एवं वन मंत्री ननकी राम कंवर को जिन्हें हाउस अरेस्ट कहा जा सकता है करने के बाद उनके समर्थकों को आमानाका पुलिस थाना/ सरस्वती नगर पुलिस थाना/ टिकरापारा पुलिस थाना/ सिटी कोतवाली रायपुर/ और कुछ लोगों को एक स्टेडियम में ले जाकर नजरबंद कर लिया गया और उनके मोबाइल जप्त कर लिए गए हैं ….?
जब इस बात की जानकारी पूर्व गृह एवं वन मंत्री ननकी राम कंवर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पता चला उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर नाराज की व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का मोबाइल तुरंत वापस देने की बात कही उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के जप्त मोबाइल वापस कर दिए गए हैं।

ननकी राम कंवर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर सीधे सीधे हमला बोले जिससे राजनैतिक भूचाल आ गया। अब देखना ये है कि कोरबा कलेक्टर के बाद राज्य के विवादित पीसीसीएफ राव को लेकर भी सरकार क्या रुख अपनाएगी। गौरतलब है कि आईएफएस श्रीनिवास राव के बारे में भी इन्होंने ईडी को लंबा चौड़ा पत्र कुछ महीने पहले ही दिया था जिस पर कार्यवाही का आश्वासन भी मिला था लेकिन जिस तरह राव पद पर बने हुए हैं उससे सरकार और संगठन दोनों पर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।