मल्लिकार्जुन खड़गे सिद्धारमैया से बातचीत करते हुए।
कुमारस्वामी से भी मुलाक़ात की खड़गे ने।

17 मई 2023 कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को बेंगलुरु में आमंत्रित की गई है यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे लेंगे।
नई दिल्ली के कांग्रेस सूत्रों ने दोपहर को स्पष्ट कर दिया था कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही होंगे।
कल बुधवार को विधायक दल की बैठक में इसकी घोषणा की जाएगी।
135 के कांग्रेसी विधायकों में लगभग 90 विधायक सिद्धा रमैया के पक्ष में थे कर्नाटक संगठन डीके शिवकुमार के पक्ष में भी विधायक थे मगर कम। बाजी सिद्धा रमैया ने मार ली है, डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री के साथ ही महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिए जा सकते हैं लिंगायत समुदाय से भी एक उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकते हैं।
कर्नाटक के मुस्लिम संस्थाओं द्वारा उपमुख्यमंत्री का पद मांगा गया शायद उन्हें यह पद नहीं मिल पाएगा मंत्रिपरिषद में उनको स्थान दिया जा सकता है।

वहीं कांग्रेस शासित राज्य में दो लोगों का नाम सीएम के लिए उसपर चर्चा गरम रखना ये भी एक रहस्य है।कांग्रेस के दो दिग्गजों ने ‘पहल’ से बातचीत में बताया कि ये कांग्रेस आलाकमान की ही एक कूटनीति है जिससे कोई एक बलशाली न हो सके।हालांकि छत्तीसगढ,राजस्थान,मध्यप्रदेश इन सब जगह मुख्यमंत्री के पद के लिए जिस तरह घमासान हुआ है और अब कर्नाटक में भी ये खेल चल रहा है उससे वरिष्ठ व समर्पित कांग्रेस के नेता इसे पार्टी के लिए बहुत ही नुकसानदायक मानकर इंदिरा गांधी जैसा सशक्त व दृढ़ता से निर्णय लेने वाली जननेता को याद करते हुए कहते हैं कि काश उनकी तरह की लीडरशिप आज कांग्रेस में होती तो मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का गंदा खेल राज्यों में नहीं होता।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।