हाथी ने ग्रामीण को दौड़ाया, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान।

गुस्साए हाथी की चिंघाड़ दूर तक सुनाई दी।गुस्से में बाईक को किया क्षतिग्रस्त।

धमतरी। धमतरी जिले में हाथियों की आवाजाही जारी है। यदा-कदा यहां हाथी दिख ही जाते हैं। बुधवार शाम नगरी क्षेत्र में एक हाथी ने कुछ ग्रामीणों को दौड़ा दिया। इसमें से एक ग्रामीण ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई तो दो ग्रामीणों ने दूर तक भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों की उपस्थिति को लेकर वन विभाग ने गांव में मुनादी कराई है कि ग्रामीण जंगल जाने से बचें।

धमतरी जिले में लंबे अंतराल से हाथियों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। नगरी ब्लाक से 32 किलोमीटर दूर ग्राम जबर्रा, चरगांव, तुमबाहरा, गजकन्हार के क्षेत्र से लगे मार्ग से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। ग्रामीणों को हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दी। अचानक से एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क में आ गया। हाथी को आता देख एक ग्रामीण सड़क से लगे पेड़ पर चढ़ गया। वहीं दो ग्रामीण दूर तक भाग निकले। हाथी ने रोड किनारे खड़ी बाइक को जोर से पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सचेत करने मुनादी कराई है। वहीं वन क्षेत्र में जाने से बचने कहा है। दल प्रभारी संदीप सोम ने बताया कि नगरी ब्लाक के कुछ गांव में हाथी विचरण कर रहे हैं। मादा हाथी ने ग्रामीणों को दौड़ाया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। दो हाथी आज सुबह 11 बजे उस क्षेत्र में दिखाई दिए हैं। घटना के बाद गांव में मुनादी कराई गई है।

आज सुबह दिखा एक दंतैल हाथी

नगरी ब्लाक के ग्राम बनरोद, केरेगांव, बांसपारा, क्षेत्र में एक दंतैल हाथी दोपहर 12 बजे के आसपास दिखाई दिया है। दल प्रभारी अनीता सोनवानी ने बताया कि हाथियों की आवाजाही क्षेत्र में जारी है। एहतियातन ग्रामीणों को सचेत रहने कहा गया है। ग्रामीणों से जंगल में महुआ फूल बीनने, लकड़ी उठाने के लिए जंगल न जाने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा मोटरसाइकिल व पैदल जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को मना किया गया है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।