केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव ने दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात करके प्रदेश की विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों व अन्य विषयो पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने छत्तीसगढ की पूरी जानकारी व अन्य मुद्दों पर भी अरूण साव से खुलकर चर्चा की है। भाजपा की गुटबाजी पर भी लगाम लगाने और कुछ नेताओं के संगठन के दिशानिर्देश का अक्षरशः पालन नहीं करने वालों पर भी अब केंद्रीय संगठन आगामी चुनाव को देखते हुए सख्त रूख अपना सकता है।

अमित शाह बस्तर आने वाले हैं उसके पहले छत्तीसगढ की राजनीति पर वो लगातार नज़र बनाए हुए हैं। महत्वपूर्ण बात ये है कि पिछले हफ्ते रायपुर में भाजपाईयों के विधान सभा घेराव के कार्यक्रम में जिस तरह अरूण साव,कवर्धा से विजय शर्मा, विधायक सौरभ सिंह,महामंत्री ओ पी चौधरी,भाजयुमो के रवि भगत समेत बिलासपुर से सुशांत शुक्ला जैसे लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी उससे संकेत साफ हैं कि भाजपा के दूसरी पंक्ति के लिए चुनाव से पहले ही ज़मीन से जुड़े व संगठन के अनुसार चलने वालों को ही केंद्रीय संगठन तवज्जो दे रहा है।

विधान सभा घेराव से पहले बंद कमरे में ओम माथुर,नितिन नबीन और अरूण साव की लंबी बैठक के बाद एक योजना बनाकर उसे असली जामा पहनाया गया था जिससे विधान सभा घेराव असरदार रहे व राज्य की कांग्रेस सरकार को दमदारी से घेरने की बात जनता के बीच पहुंचे।इसमें काफी हद तक भाजपा सफल भी हुई है ।आम कार्यकर्ताओं को इस घेराव में जिस तरह स्वस्फूर्त उन्हें जोड़ा गया है इससे ज़मीनी कार्यकर्ताओं में काफक हद तक एक उम्मीद फिर जगी है।लेकिन इसे यथावत बनाए रखकर भाजपा इसमें और कितने समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ पाती है ये उसके लिए भी एक बड़ी चुनौती है।
भाजपा प्रदेश अरुण साव ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष की बधाई

वहीं अरूण साव ने हिंदू नववर्ष की प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए घरों में भगवा ध्वज लगाने की अपील की है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।