भरे मंच से सबके सामने कोरिया ज़िले के पूर्व भाजपा विधायक व पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके भैय्यालाल राजवाड़े के बेतुके बोल के कारण भाजपा के कई लोग अंदर से बेहद नाराज़ हैं।जब कोई मंत्री रहा व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वी नेता के लिए कहे कि वो तो मेरे लिए दारू लाता था तो इससे उस क्षेत्र में रसातल पर जाती हुई राजनीति का असली चेहरा सामने आ जाता है।

चार महीने बाद ये विधायक आरटीआई लगाएगा और दारू लाएगा और पिलाएगा।ये कहा है भाजपा के पूर्व मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े ने संसदीय सचिव और क्षेत्र के कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के बारे में।

किसी भी पार्टी के लिए इस तरह के नेता किसी मुसीबत से कम नहीं हैं।संस्कारों की दुहाई देने वाली भाजपा के मंच पर मौजूद लोग भी इस बेहूदे बयान पर हंसते रहे ये और भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

यही नहीं भाजपा के पूर्व मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े ने वर्तमान कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के बारे में कोरिया ज़िले में कह दिया कि ये भैय्यालाल राजवाड़् के लिए (स्वयं को संबोधित करते हुए कहा कि) दारू ढोकर लाता था और पिलाता था।अरे इसको अच्छे से जानता हूँ मैं । ये खाना बना के खिलाता था ।हद तो ये कि सिर पर चुनाव हैं और संस्कृति व संस्कारों को प्रमुखता देने वाली पार्टी भाजपा के ये दिग्गज नेता खुद को सबके सामने दारू बाज भी पूरे गर्व के साथ बता दिए और मंच पर मौजूद लोग भी भरपूर बेशर्मी के साथ हंसते रहे जबकि सामने कई महिलायें भी थीं ।

भाजपा के पूर्व मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े ने स्तरहीन बातें सार्वजनिक तौर पर कीं इसे लेकर पार्टी के अंदर ही कई लोगों में नाराज़गी है।

चुनाव सर पर हैं और छत्तीसगढ़ में भाजपा वैसे भी गर्त पर है उस पर भी इस तरह के विवादित बयान पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए काफी हैं।

रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “ये बयान भैय्यालाल राजवाड़े की खीझ और हताशा है।भाजपा के पूर्व मंत्री को कांग्रेस के आदिवासी नेता की लोकप्रियता हजम नहीं हो पा रही है।ये सामंतवादी सोच है भाजपा के नेता की मगर हमारी पार्टी के विधायक गुलाब कमरो आमजन के बीच लोकप्रिय हैं।”

बहरहाल इस तरह के बयान किसी भी राजनैतिक दल की गरिमा को तार तार ही करते हैं और आमजन के बीच भी गलत संदेश देने वाले होते हैं ।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।