प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के गंगरेल बांध में नौकायन कर लहराया तिरंगा।

*हर घर तिरंगा अभियान प्रधासेवक नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वर्णिम गौरवगाथा लिखेगी

स्वतंत्रता दिवस के 77वें वर्षगांठ के पूर्व पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जब पूरा देश तिरंगामय हो रहा है तो हमारे जल, जगंल और जमीन क्यों छूटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान हर घर तिरंगा को सार्थक बनाने के लिए प्रदेश के गुजरती समाज के अध्यक्ष प्रीतेश गांधी जो कि भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हैं इनके समेत कई लोग गंगरेल बांध में नौकायन कर तिंरगा लहरा कर तिरंगामय करते हुए सभी सैलानियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

प्रीतेश गांधी भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ने कहा कि जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भाव जागृत करने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है। एक समय था जब केवल चौक चौराहों और सरकारी संस्थानो में ही तिरंगा लहरता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान से हर घर में तिरंगा लहराता है। घर के साथ-साथ दुकानों, प्रतिष्ठानों और खेत खलिहानों में भी तिरंगा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विश्व के ऐसे प्रसिद्ध नेता है जिसके एक आह्वान से पूरा देश तिरंगामय हो जाता है। आज देश के जन-जन में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने वाले महापुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है। आजादी के अमृत महोत्सव में पूरा देश हर्षोल्लास के साथ डूबा हुआ है। आगे प्रीतेश गांधी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमने तिरंगा नौकायान कर हर घर तिरंगा अभियान के महायज्ञ में सभी नागरिकों को अपने घर में तिंरगा लगाकर इस महायज्ञ में अपने आहुति देने की आह्वान किया।

बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वर्णिम गौरवगाथा लिखना है। इस उद्देश्य को लेकर और जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए हम सबने गंगरेल बांध में नौकायन कर हर घर तिंरगा अभियान को सार्थक बनाने का संदेश दिया। इस अद्वितीय क्षण पर गंगरेल बांध के तट पर उपस्थित नागरिकों ने भारत माता की जय के साथ हर घर तिंरगा अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया ।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।