ढोल नगाड़े व बजती सीटियों के बीच रंग से सराबोर भूपेश बघेल ने ज़मीन पर मारी पालथी और गाया फाग गीत।

दुर्ग 8 मार्च । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पदुम नगर भिलाई 3 निवास में होली के रंग में रंगे हुए नजर आए वहां पहुंचने वाले अनेक आम जनों के साथ जमकर होली खेली और नगाड़े की थाप पर फाग गीत भी गाए पूरी तरह से मुख्यमंत्री होली के रंग में रंगे हुए नजर आए ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदुम नगर भिलाई 3 स्थित अपने निवास में आज होली पर्व पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि होली सबके लिए खुशियां लेकर आती है। एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांटने का एवं मिठाइयां खाने एवं खिलाने का त्यौहार है । उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी के जीवन में खुशियां आए ऐसी कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस साल विशेषकर ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिस में खुशी की लहर नहीं हो। अन्नदाताओ ने खूब अनाज का उत्पादन किया और छत्तीसगढ़ सरकार ने रिकॉर्ड धान की खरीदी की है। कुल 1.60 लाख मैट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी प्रदेश सरकार के द्वारा की गई है । किसानों के खाते में सीधे 22000 करोड़ रुपए गया है। 31 मार्च के पहले किसानों को चौथी किस्त भी वितरित की जाएगी । मजदूरों के लिए सालाना ₹7000 गोपालको के लिए वर्मी कंपोस्ट, गोबर खरीदी से सैकड़ों करोड़ रुपए मिलेगा । लघु तेंदूपत्ता के लिए ₹4000 प्रति बोरा मितानिनो को, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कोटवार, पटेल, नगर सैनिक सभी के लिए बजट में कुछ न कुछ प्रावधान किए गए हैं। बेरोजगारों को प्रतिमाह ढाई हजार रुपए भी देने का फैसला किया गया है। आज छत्तीसगढ़ में अनेक रंग दिखाई दे रहे हैं। सभी को होली पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।