सीसीटीवी में मनीष को चाकू मारते हुए हत्यारे।
नार्थ ईस्ट दिल्ली में भारी तनाव।

North East Delhi Murder case :

नार्थ ईस्ट दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस की भारी संख्या में तैनाती।

नार्थ ईस्ट दिल्ली जिला अंतर्गत सुंदर नगरी इलाके में आलम , बिलाल, और फैजान नाम ने युवकों ने मनीष नाम के युवक की हत्या कर दी थी। हालांकि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद इस मामले मे कार्रवाई करते हुए उन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली पुलिस को शनिवार शाम करीब 7.40 बजे पीसीआर कॉल आई कि एक लड़के को 2-3 लड़कों ने चाकू मार दिया है। फौरन ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को पता चला कि तीन लड़के आलम, बिलाल और
फैजान मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आए हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तीनों आरोपी भी सुंदर नगरी के रहने वाले है । पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन्वेस्टिगेशन कर रहीं पुलिस को अभी तक पता चला है कि रंजिश में हत्या की गई है । पुलिस को शक है की मृतक मनीष और तीनो आरोपियों में पहले से कोई रंजिश थी और बदला लेने के लिए ही आलम, बिलाल और फैजान ने मिलकर मनीष पर चाकू से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई । इलाके में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मनीष पुत्र धर्मपाल निवासी सुंदर नगरी के रूप में हुई है।

इस CCTV में हत्या का आरोपी आलम , बिलाल ,फैजान को देखा जा सकता है , जिसमें तीनों आरोपियों द्वारा मनीष को पकड़कर मनीष की चाकू से गोदकर हत्या की जा रही है।
नार्थ ईस्ट दिल्ली के DCP संजय कुमार सैंन के मुताबिक – नंद नगरी थाना अंतर्गत सुंदर नगरी इलाके में हुए मनीष की हत्या मामले में कुछ लोगों द्वारा अफवाहों का बाजार गर्म करके कोई साम्प्रदायिक रंग देने के माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं ,लेकिन सच्चाई है कि ये आपसी विवाद की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है , दोनों पक्ष अलग अलग सम्प्रदाय से ताल्लुक रखते हैं ,लेकिन सम्प्रदाय की वजह से हत्या नहीं हुई है, आ।।लोगों से भी अपील है कि लोग सतर्क रहें , अगर कोई अफवाहों को या गलत खबर फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी ।

दिल्ली डीसीपी ने कहा सांप्रदायिक रंग न दें।आरोपी गिरफ्तार।
ड्रोन कैमरे से निगरानी
भाजपा के मनोज तिवारी के गंभीर आरोप। शांति की अपील की।

DCP ने दोनों पक्षों के लोगों समेत जिला में रहने वाले लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील किया है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।