ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे के आशीर्वाद समारोह में हुई हवाई फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।राजपूती शान और दनादन फायरिंग का वीडियो जिसमें दुल्हन समेत महिलाओं ने भी चलाईं गोलियां।

जांजगीर चांपा जिले के जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस नेता के बेटे की शादी हुई तो वहां दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों तक ने ताबड़तोड़ रिवरवाल से हवा में फायरिंग कर डाली। सब ने एक-एक कर रिवाल्वर और पिस्टल से आसमान में कई गोलियां हवा में दागी गई। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगो ने कहा बहुत खूब ।

जिसमे फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया में भी अपलोड किया गया । जब मामले की जानकारी एसपी विजय अग्रवाल को हुई तो उन्हों ने कार्रवाई की बात कही है।

कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी हैं। गौरतलब है कि 10 फरवरी को उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी जांजगीर शहर में सौंदर्या सिंह के साथ ड्रीम प्वाइंट में हुई थी। इसके बाद दिन रविवार को उनके गृह ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे साथ ही बीजेपी और कांग्रेस नेता शामिल होने पहुंचे हुए थे। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में शामिल हुए थे। इसी आयोजन के बाद पिस्टल और रिवाल्वर से एक के बाद एक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। जिसमे रिश्तेदारों ने दूल्हा-दुल्हन, उनकी मां और दूसरे लोगों को भी पिस्तौल देकर फायरिंग कराई । हवाई फायरिंग का वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया फेसबुक में अपलोड किया गया। इस तरह हवाई फायरिंग कर नवनवेली दुल्हन का वेलकम लिखकर वायरल किया गया है। इस वीडियो को देखने पर नज़र आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की, तब भी लोगों ने खूब प्रसंशा की बहुत खूब बहुत खूब। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी जमकर आसमान में हवाई फायरिंग की है। इस बीच सोशल मीडिया में किसी ने पूरे समारोह का वीडियो पोस्ट कर दिया है।

दुल्हन समेत कई लोगों ने की हर्ष फायरिंग। पुलिस कह रही जांच की बात।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।