असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमले के मामले में आज भिलाई तीन थाने में पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र से 4 घंटे तक  पूछताछ चली है।

खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा पर दो माह पूर्व हुए जान लेवा हमले के मामले में पूछताछ के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू को आज भिलाई तीन पुलिस द्वारा बुलाया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने बताया है कि” चैतन्य बघेल को आज विनोद शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है जब तक सहयोग करते रहेंगे तब तक कार्रवाई सामान्य रूप से जारी रहेगी सहयोग नहीं करने की स्थिति में गिरफ्तार भी किया जा सकता है।”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को आज पुरानी भिलाई थाने में दोपहर 12:00 बजे बुलाया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर पर हुए जानलेवा हमले एवं अपहरण के मामले में चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू से आज नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के द्वारा 4 घंटे तक पूछताछ की गई। शाम करीब 4:15 बजे चैतन्य बघेल को छोड़ गया।

19 जुलाई 2024 को ग्रीन वेली में रहने वाले 57 साल के असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। 2 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और गाली गलौज शुरू कर दी।
इसके बाद लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा। इस घटना से प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए। असिस्टेंट प्रोफेसर का फिलहाल दिल्ली में इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।