भाजपा नेता के परिजनों ने पुलिस की इस हरकत का बनाया वीडियो।जबरन गाड़ी में लादा और ले गए थाने जैसा कि परिजनों ने बताया।

ब्रेकिंग जशपुर – जशपुर ज़िला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह के साथ एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ने किया दुर्व्यवहार,गार्ड के साथ मिलकर घसीटा,जमकर की मारपीट,लिया हिरासत में,ग्रामीण व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बतौली बगीचा स्टेट हाइवे में चक्काजाम कर दिया है।एसडीओपी पर कार्यवाही की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया बगीचा थाने का घेराव।
बगीचा थाना क्षेत्र के दुर्गापारा का मामला।गेंदबिहारी सिंह सनातन संत समाज प्रमुख बभ्रुवाहन सिंह के भाई व जिला पंचायत सदस्य हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।ग्रामीणों के साथ सनातन संत समाज व बीजेपी के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग शुरु कर दी है।बगीचा थाना क्षेत्र के दुर्गापारा में हुए उक्त घटना में बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने दुर्गापारा में चक्काजाम कर बतौली बगीचा स्टेट हाइवे को बाधित कर दिया है।वहीं बीजेपी कार्यकर्ता बगीचा थाने पंहुचकर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

इधर इस मामले पर एसडीओपी शेर बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि जमीन संबंधी मामले की जांच करने वे दुर्गापारा गए हुए थे।

मामला सुलझाने के बाद वे बैठे हुए थे इतने में भीड़ भाड़ देखकर डीडीसी गेंदबिहारी सिंह रुक गए जहां एसडीओपी से उनकी तू तड़ाक हो गई और मामला देखते ही देखते गंभीर हो गया।जिसके बाद एसडीओपी के तीनों गार्ड ने मिलकर उन्हें अपने वाहन में बैठाया और हिरासत में लेकर बगीचा थाना ले आए।

फिलहाल इस घटना से पूरे जिले में आक्रोश व्याप्त है।जिले के भाजपा कार्यकर्ता समेत सनातन संत समाज व ग्रामीण एसडीओपी पर कार्यवाही की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं।

गांव के लोग चक्काजाम कर नारेबाजी कर रहे हैं।
डीडीसी गेंद बिहारी सिंह।

इस मामले पर सरगुजा आईजी ने कहा कि मामले की जानकारी आई है।साथ ही एसपी से बात के लिए कहा मगर एसपी जशपुर से संपर्क नहीं हो सका।

बहरहाल पूरे मामले का पटाक्षेप पुलिस की प्रतिक्रिया आने के बाद ही होगा लेकिन एक जनप्रतिनिधि को इस तरह ले जाना दुर्भाग्य पूर्ण ही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।