देखिए निष्कासन का पत्र

देखिए प्रेस विज्ञप्ति में क्या क्या उल्लेख किया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति

जेसीसीजे ने की बड़ी कार्यवाही, विधायक दल के नेता वरिष्ठ नेता ठाकुर श्री धर्मजीत सिंह को निष्कासित करते हुए अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमों डॉ. रेणु जोगी पर छोड़ा।

अनुसूचित जाति/जनजाति, गरीब पिछड़ा समाज की घोर उपेक्षा और स्व जोगी के सिध्दांतों के विरुद्ध कार्य करने से हुई कार्यवाही।

पार्टी कोर कमिटी ने लिया श्री धर्मजीत सिंह के निष्कासन का निर्णय, अंतिम निर्णय लेंगी पार्टी सुप्रीमों डॉ. रेणु जोगी।

राष्ट्रीय दलों को लोकतंत्र पर नहीं है विश्वास, छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल को तोड़कर छत्तीसगढ़ के करोड़ो छत्तीसगढ़ियों की भावनाओं को कुचलने का कुंठित प्रयास।

भाजपा के राष्ट्रीय षड्यंत्र का परिणाम, सभी क्षेत्रीय दलों को एक एक कर नष्ट करने की योजना।

छत्तीसगढ़ के एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की कोर कमिटी ने आज अत्यंत ही दुःखी मन से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अपनी ही पार्टी के विधायक दल के नेता वरिष्ठ विधायक ठाकुर श्री धर्मजीत सिंह पर अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब अति पिछड़ा वर्ग समाज की उपेक्षा सहित स्व. अजीत जोगी के सिद्धांतों के विरुद्ध कार्य करने के कारण पार्टी से निष्कासित करते हुए अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी पर छोड़ दिया है।

ज्ञात हो कि विधायक श्री धर्मजीत सिंह को पार्टी संस्थापक स्व. अजीत जोगी ने बहुत ही विश्वास के साथ पार्टी विधायक दल का नेता बनाया था परंतु विगत लगभग एक वर्ष से, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में यह शिकायत लगातार लायी जा रही थी कि जेसीसीजे के लोरमी विधानसभा से विधायक ठाकुर श्री धरमजीत सिंह अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब पिछड़ा वर्ग से संबंधित पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं लोगों को दरकिनार कर लगातार उनकी उपेक्षा कर रहे हैं और एक वर्ग विशेष के लोगों को ही महत्व दे रहे हैं। विधायक श्री धर्मजीत सिंह लगातार अन्य दल के संपर्क में रहकर अपने निजी स्वार्थ का ताना बाना बुनने में लगे रहे है। इन शिकायतों के संदर्भ में, पूर्व में अनेकों बार विधायक श्री धर्मजीत सिंह के साथ चर्चा भी की गयी किन्तु उनके आचरण और विचार में कोई बदलाव नहीं आया।

छत्तीसगढ़ की जनता यह भलीभांति जानती है कि विधायक श्री धर्मजीत सिंह को 2018 के चुनावों में जीत माननीय स्व. अजीत जोगी जी के नाम और काम की बदौलत प्राप्त हुई थी। और उन्होंने माननीय स्व अजीत जोगी जी के ‘समाजिक न्याय’ और ‘छत्तीसगढ़ प्रथम’ के सिद्धांतों के विपरीत काम किया है। यह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय षड़यंत्र का परिणाम है, जिसके अंतर्गत देश के सभी क्षेत्रीय दलों को एक एक कर नष्ट करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

जिस पार्टी के चिन्ह पर चुनाव जीते और विधायक बने, उसी पार्टी की नीतियों को त्यागने तथा छत्तीसगढ़वाद की क्षेत्रीय विचारधारा को मिटाने का प्रयास करने के कारणवश, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लोरमी विधायक ठाकुर श्री धरमजीत सिंह को छः वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करती है। श्री धरमजीत सिंह के पार्टी से निष्कासन की सूचना माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय को सूचना दे दी गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) विधायक श्री धर्मजीत सिंह को निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए इस विषय में अंतिम निर्णय लेने के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी जी को अधिकृत करती है।

भगवानु नायक
मुख्य प्रवक्ता
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ – जे

धरमजीत सिंह के पार्टी छोड़ने की चर्चा पहले से ही थी।साथ ही भाजपा के साथ उनके जाने की बातें भी राजनैतिक गलियारों में सुनाई दे रही थीं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।