बलौदाबाजार हिंसा मामले में सरकार ने चुस्त-दुरुस्त काम के लिए जाने वाले पुलिस अधिकारी विजय अग्रवाल पर भरोसा कर अपने कुछ खास अधिकारियों को तैनात किया जिसका अब असर दिखाई दे रहा है।

आज पुलिस को इसमें प्रमाण सहित बड़ी सफलता मिली है।

● जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
● आज भीम क्रांतिवीर छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष गोपी बंदे एवं भीम क्रांतिवीर उपाध्यक्ष संदीप कोसले को किया गया गिरफ्तार
● दोनों आरोपी आंदोलन की तैयारी करने, रूपरेखा बनाने, आंदोलन के लिए अनुमति लेने एवं आयोजक समिति के अहम सदस्यों के रूप में थे शामिल
● वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर की जा रही है, गिरफ्तारी
● अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

दिनांक 10.06.2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खडी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्यवाही करते हुए सरगर्मी से पता तलाश जारी है।

इसी क्रम में पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने, संपूर्ण कार्यक्रम की रणनीति बनाने, प्रदर्शन के लिए अनुमति लेने एवं धरना प्रदर्शन से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों में आयोजक समिति के सदस्य के रूप में शामिल लोगों का चिन्हांन कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है, जिसके तहत पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.07.2024 को प्रकरण में शामिल आरोपी गोपी बंदे एवं संदीप कोसले को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी गोपी बंदे भीम क्रांतिवीर का छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ प्रदेश अध्यक्ष है, साथ ही संदीप कोसले भीम क्रांतिवीर का उपाध्यक्ष है। कि आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में आज दिनांक 09.07.2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों के नाम

  1. गोपी बंदे उम्र 19 साल निवासी ग्राम बरदा थाना लवण भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ छात्रसंघ प्रदेश अध्यक्ष
  2. संदीप उर्फ मोनू कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम ढनढनी थाना लवन भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।