आज अमित शाह बस्तर संभाग के जगदलपुर में आगमन रहे हैं वहीं आज के दिन पूना नर्कोम अभियान के तहत सुकमा ज़िले के एसपी सुनील कुमार तिवारी व सीआरपीएफ के अधिकारियों के प्रयास से एक साथ 16 नक्सलियों का आत्मसमर्पण अपने आप में एक उपलब्धि है।

बड़े ईनामी नक्सली भी इसमें शामिल हैं।

‘पूना नर्कोम अभियान’’
जिला पुलिस सुकमा
दिनाँक 24.03.2023

● जिला सुकमा में कुल 16 नक्सलियों का आत्मसमर्पण।
● 08 लाख के (01), 05 लाख के (01), 01 लाख के (02) ईनामी एवं 01 भरमार शामिल।
● जिले के अंदरूनी क्षेत्रो में लगातार हो रहे कैम्प निर्माण व विकासात्मक कार्यो एंव प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।
● आत्मसमर्पित नक्सलियो को आत्मसमर्पण कराने में थाना चितांगुफा, थाना पोलमपल्ली, थाना तोगंपाल जिला बल, 74 वाहिनी, 131 वाहिनी, 226 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का संयुक्त प्रयास।

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्काेम अभियान’’ नई सुबह नई शुरूआत के तहत नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एंव उनके शोषण अत्याचार से तथा बाहरी नक्सलियो द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियो पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के कुल 16 नक्सलियों द्वारा आज दिनॉक 24.03.2023 को श्री डी0एन0 यादव, कमांडेण्ट 74 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री कुलदीप कुमार जैन, कमांडेण्ट 226 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री संदीप बिजानिया द्वितीय कमान अधिकारी 74 वाहिनी, श्री किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन, के समक्ष पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेषन कार्यालय में आत्मसमर्पण किया गया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों का नाम:-

01. पदाम सोमा पिता स्व0 पदाम कोसा निवासी तिमेलवाड़ा थाना पोलमपल्ली। (कोंटा एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष/एसीएम, 05 लाख ईनामी)
02. सोडी बुधरी पति पदाम सोमा निवासी तुमालपाड़ थाना चिंतागुफा। (कोंटा एरिया कृषि शाखा सदस्य)
03. कवासी पाले उर्फ जोगी निवासी पेदाकुर्ती थाना दोरनापाल। (पूर्व कम्पनी नंबर 03 सदस्य, ईनामी 08 लाख)
04. पोड़ियम सुक्का पिता पोड़ियम हिड़मा निवासी पिड़मेल बड़ापारा थाना चिंतागुुफा। (डीकेएमएस सदस्य)
05. पोड़ियम पोज्जा पिता पोड़ियम हिड़मा निवासी पिड़मेल बड़ापारा थाना चिंतागुफा। (डीकेएमएस सदस्य)
06. पदाम देवा पिता पदाम गंगा निवासी भटपाड़, थाना चिंतागुफा। (सीएनएम अध्यक्ष एल्मागुण्डा आरपीसी, ईनाम 01 लाख)
07. माडवी आयता पिता स्व0 हिडमा उम्र 38 निवासी भटपाड थाना चिंतागुफा। (डीएकेएमएस सदस्य)
08. हेमला मासा पिता गंगा निवासी भटपाड थाना चिंतागुुफा। (मिलिशिया सदस्य)
09. माडवी हिडमा पिता सुकडा निवासी भटपाड थाना चिंतागुफा। (मिलिशिया सदस्य)
10. वेको पोज्जा पिता कामा निवासी भटपाड़ थाना चिंतागुुफा। (डॉक्टर कमेटी अध्यक्ष एल्मागुण्डा आरपीसी)
11. नीलम कवासी उर्फ नीला निवासी जैमेर थाना तोंगपाल। (मिलिशिया कमाण्डर जैमेर, ईनाम 01 लाख)
12. कवासी मोटू पिता नंदा निवासी जैमेर थाना तोंगपाल (मिलिशिया सदस्य)
13. कवासी सोमडू पिता देवा निवासी जैमेर थाना तोंगपाल। (मिलिशिया सदस्य)
14. मड़कम सोमडू पिता जोगा निवासी जैमेर थाना तोंगपाल। (मिलिशिया सदस्य)
15. मडकम सुकडा उर्फ भूरिया पिता स्व0 मडकम हिडमा जैमेर थाना तोंगपाल। (मिलिशिया सदस्य)
16. मड़कम हड़मा पिता हिड़मा निवासी जैमेर थाना तोंगपाल । (मिलिशिया सदस्य)

आत्मसमर्पित सभी नक्सली जिले में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में षामिल रहे है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य षासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राषि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।