बागी का भाजपा में पुनः प्रवेश आसान
अथवा……..?

रायपुर/महासमुंद/रायगढ़ :
क्या बसना जिला महासमुंद के निष्कासित भाजपा नेता संपत अग्रवाल और रायगढ़ के पूर्व विधायक भाजपा से निष्कासित नेता विजय अग्रवाल का आज 8 सितंबर को भाजपा प्रवेश हो सकेगा….?

भाजपा नेता संपत अग्रवाल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण, निर्दलीय चुनाव लड़ लिया और दूसरे नंबर पर रहे, उन्हें 50,000 से ज्यादा वोट मिले थे। जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर थी। भाजपा ने संपत अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व विधायक रायगढ़ से भाजपा टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ लिए और भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बसना से 25 वाहनों में संपत अग्रवाल के समर्थक पहुंच चुके हैं, उन्हें बताया गया है कि आज 8 सितंबर को भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, संपत को पुनः भाजपा में प्रवेश दिलाएगी।

संपत अग्रवाल के भाजपा प्रवेश को लेकर बसना में भाजपा के कार्यकर्ताओं में गंभीर नाराजगी है और भाजपा के नेता विरोध कर रहे हैं। अग्रवाल का विरोध जिला भाजपा अध्यक्ष और पूर्व विधायक श्रीमती रूप कुमारी चौधरी भी विरोध कर रही है, भाजपा के बसना सूत्र बता रहे हैं कि 7 सितंबर को भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से उनके निवास मॉलश्री विहार में भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा के बसना सूत्र बता रहे हैं कि उनकी भावना को डॉ रमन सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय को अवगत करा दिया है, इसी कारण उनका आज 8 सितंबर को होने वाला प्रवेश संदिग्ध हो गया है।

संपत अग्रवाल बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में हुए वॉलफोर्ट सिटी रायपुर में निवास करते हैं, उन्होंने एक पूर्व मंत्री के माध्यम से भाजपा प्रवेश का रास्ता बनाया है, सूत्र यह भी बता रहे हैं कि संपत अग्रवाल गुवाहाटी आसाम जाकर भाजपा के छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जो उस समय गुवाहाटी में थे, भेंट कर भाजपा प्रवेश करने की इच्छा व्यक्त की थी। अब जामवाल ने उन्हें हरी झंडी दी या नहीं, इसकी पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन संपत अग्रवाल भाजपा प्रवेश के लिए अपने समर्थकों को बसना से रायपुर बुला लिया है, उधर बसना में संपत अग्रवाल का आज 8 सितम्बर को भाजपा प्रवेश होगा, इस आशय के बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाये गये हैं।प्रदेश भाजपा सूत्र यह भी बता रहे हैं कि जोगी कांग्रेस के दो विधायक भी भाजपा प्रवेश करने वाले थे लेकिन विधायकों का कहना था कि हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अब उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कब समय देते हैं उनका प्रवेश रायपुर में होगा या नई दिल्ली के केंद्रीय भाजपा कार्यालय में होगा, ऊहापोह की परिस्थितियों के बीच, भाजपा के स्थापित नेताओं के कदम का, कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।