ब्रेकिंग न्यूज
भाजपा के निष्कासित नेता बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे संपत अग्रवाल जो वर्तमान में वॉलफोर्ट सिटी रायपुर में रहते हैं ,इनका भाजपा प्रवेश 8 सितंबर को होना था। पूरे एयरपोर्ट से शहर तक और बसना नगर पंचायत क्षेत्र में इन्होंने और उनके समर्थकों ने भाजपा प्रवेश का होल्डिंग लगाकर पाट दिया था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से प्रवेश नहीं हो सका।
20 सितंबर को भाजपा के प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में संपत अग्रवाल और उनके समर्थकों का भाजपा प्रवेश होने जा रहा है वह भी शर्तों के साथ।
शर्त यह है कि बसना मंडल भाजपा और ज़िला भाजपा के आदेशों और निर्देशों का पालन किया जाएगा।
भाजपा की ज़िला अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी बसना मंडल के भाजपा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और अन्य मंडल अध्यक्ष आज 18 सितंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे थे। उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी प्रदेश महामंत्री संगठन के पास लेकिन उन्हें संतुष्ट करके यह बताया गया कि शर्तों के साथ प्रवेश दिया जा रहा है और मंडल और ज़िला की बात नहीं मानेंगे तो उन्हें एक बार फिर पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

आज रायपुर में भाजपा सांसद के चचेरे भाई के कांग्रेस प्रवेश पर राजनीति गर्माई वहीं अब एक बड़े बागी नेता के भाजपा प्रवेश के साफ हुए रास्ते से भाजपा को मजबूती मिलेगी या नहीं ये समय ही बताएगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।