प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिर क्यों कि इस सड़क परियोजना निर्माण की तारीफ,जाने पूरा मामला

दिल्ली से संवाददाता अनिल कुमार की ये विशेष रिपोर्ट।

भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग आज विश्व में अपनी गुणवत्ता और तेजी से कनेक्टिविटी के लिए लगातार चर्चा में हैं।नितिन गडकरी ने जब से इस विभाग को संभाला है लगातार कीर्तिमान रचे जा रहे हैं।

केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में आने के पहले दिन से ही सड़क निर्माण सहित इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में काम कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्गों को ना सिर्फ विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है बल्कि ऐसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे कम लागत आने के साथ-साथ प्रदूषण को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। दरअसल मामला है राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी का,एनएचएआई उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा के पास बागपत से हरियाणा के रोहना के बीच 40.2 किमी लंबी स्ट्रेच का निर्माण कार्य किया है। खास बात यह है कि इस सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरा और फ्लाई ऐश का इस्तेमाल किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर परियोजना के बारे में कहा कि इस प्रयोग से ना सिर्फ यह कम लागत लगा बल्कि यह पर्यावरण हितैषी भी साबित हुआ। केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा यह सतत विकास और उन्नत कनेक्टिविटी का एक आदर्श मिश्रण है। साथ ही पीएम ने कहा कि इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश,हरियाणा और राजस्थान के बीच बेहतर होगा कनेक्टिविटी

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से उत्तर प्रदेश से हरियाणा और राजस्थान के लिए आवागमन ना सिर्फ सुगम हो जाएगा बल्कि परिवहन लागत में भी कमी आयेगी। वाहनों को दिल्ली के ट्रेफिक कंजेशन का भी सामना नहीं करना होगा। इस परियोजना के पूरा होने से पड़ोसी शहरों,गांवों और औद्योगिक इकाइयां भी एनएच-44,ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से सीधे जुड़ जायेंगे। यहीं नहीं दिल्ली से चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच सीधे सफर करना आसान हो जायेगा।

नितिन गडकरी के ट्वीट पर प्रधानमंत्री मोदी ने रीट्वीट कर लिखा कि आर्थिक समृद्धि में उछाल आएगी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।