आरोपियों की ओर से भी दिग्गज वकीलों की टीम।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर किया तीखा हमला।

ईडी को बताना चाहिए की सीएम मैडम कौन है ।अगर ईडी स्वतंत्र और निष्पक्ष है तो इसका जवाब जरूर दे।

रमन सिंह द्वारा सरकार को सोनिया गांधी का एटीएम कहने के मामले में किया पलट वार,,

कहा डाक्टर रमन को साबित करना होगा कैसे सरकार एटीएम है और कमीशन कहा से आती है। डाक्टर रमन को सार्वजनिक माफी मांगना होगा। अगर इस आरोप को साबित नही करते और माफी नहीं मांगते तो एफआईआर और मान हानि का दावा भी करेंगे।डाक्टर रमन अपने बयान को अब पलटने की कोशिश न करे दायें बायें न करें।

वहीं रायपुर में ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई समेत दो अन्य को कोर्ट में पेश किया।

आईएएस समीर बिश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी कोर्ट में हुए पेश ।

ईडी टीम ने अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की बेंच में पेश किया गया है।

आईएएस समीर बिश्नोई समेत गिरफ्तार कारोबारियों की रिमांड मांगेगी ईडी ।

समीर विश्नोई के लिए बचाव पक्ष से वकील S K फरहान।

लक्ष्मीकांत तिवारी के लिए फैजल रिजवी कर रहें बचाव ।

कारोबारी सुनील अग्रवाल के लिए दिल्ली से 2 वकील कर रहे बचाव ।

बता दे कि ईडी की टीम छत्तीसगढ़ के आईएएस समीर विश्नोई कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को कोर्ट लेकर पहुंची है। जहां इन सभी को अजय सिंह राजपूत चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में की कोर्ट में पेश किया गया। ईडी के वकील ने एक हफ्ते की रिमांड मांगी है। वही कोर्ट में दोनों पक्षों में बहस जारी है।
वहीं सुनील अग्रवाल की तरफ से जाने-माने वकील विजय अग्रवाल भी रायपुर कोर्ट पहुंचे हैं। विजय अग्रवाल 2जी आरोपियों और नीरव मोदी के भी वकील रहे हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।