श्रद्धांजलि देने नारायणपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी सागर साहू को विनम्र श्रद्धांजलि

नक्सलियों द्वारा की गई नृशंस हत्या का प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब देगी भाजपा

अंतिम विदाई देने उमड़ी जनता

नारायणपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नारायणपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय सागर साहू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके परिवार के साथ पूरी भाजपा खड़ी है। उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे साथी सागर साहू जो हमारे जिला उपाध्यक्ष थे, उनकी नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी है। एक साथी के बिछड़ने का गम हमको है, हम सब गमगीन हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कल रात पता चला कि हमारे साथी की नक्सलियों ने हत्या कर दी। जब मैं जगदलपुर आ रहा था, तब मैंने कहा कि मैं जरूर जाऊंगा और अपने साथी को अंतिम विदाई देने नारायणपुर आऊंगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस सरकार में नक्सली हमले लगातार बढ़ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रहे हैं। एक महीने के अंदर हमारे 3 साथियों की हत्या नक्सलियों ने की है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सागर साहू ने पुलिस को आगाह किया था। लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता इस परिवार के साथ हैं और उनके परिवार की चिंता हम सभी करेंगे। जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन भाजपा हमेशा इस परिवार के साथ खड़ी रहेगी। स्व. सागर साहू प्रदेश में विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी यह वैचारिक लड़ाई हम लड़ेंगे और हमें पूरा विश्वास है कि प्रजातांत्रिक तरीके से इस वैचारिक लड़ाई में हम विजयी होंगे। ऐसी कायरता पूर्ण हरकत करने वालों को परास्त करेंगे। सरकार अपने ढंग से देखेगी और हम प्रजातांत्रिक ढंग से विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे।
नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय सागर साहू को श्रद्धांजलि देने नारायणपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।