अचानक मंत्रियों का रायपुर सीएम हाऊस पहुंचना और गंभीर मंत्रणा किसी बड़े संकट की ओर संकेत है।

ब्रेकिंग न्यूज़।बिना प्रोटोकाल के अचानक रायपुर आईं छत्तीसगढ की कांग्रेस प्रभारी सुश्री शैलजा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में तो नहीं लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार में हलचल तेज हो गई है।
केंद्र के द्वारा नियुक्त छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सुश्री शैलजा बगैर तो प्रोटोकॉल के जानकारी दिए अचानक आज 16 मई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची और सूत्र बता रहे हैं कि वो सीधा सिविल लाइन के बड़े बंगले मुख्यमंत्री निवास पहुंच चुकी है। वहां छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्रियों को बुला लिया गया है उनसे गंभीर मंत्रणा चल रही है ऐसा सूत्र बता रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में माथे पर तनाव स्पष्ट नजर आ रहा है कि आखिर क्या होने वाला है?
इधर सूत्र यह भी बता रहे हैं कि ईडी की गतिविधियां भी बहुत तेज हो गई है और सूत्र यह भी बता रहे हैं कि 75 सीआरपीएफ की महिलाओं को भी रायपुर बुला लिया गया था साथ ही बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी।
शाम होते होते या रात होते होते कुछ बड़ा होने वाला है।ये चर्चायें अब जोर पकड़ चुकी हैं।

कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा अचानक पहुँचीं रायपुर,मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुँचे सीएम निवास,पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुँचे सीएम हाउस, कुमारी शैलजा, सीएम भूपेश बघेल और मंत्रियों की बैठक जारी, अचानक तेज हुई सियासी हलचल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।