सरहुल में यूडी मिंज व इसाईयों के प्रवेश को लेकर एक समिति का विरोध।

ब्रेकिंग जशपुर : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले एक लेटर से मचा बवाल।

सरहूल पूजा समारोह में संसदीय सचिव यूडी मिंज समेत समुदाय विशेष के प्रवेश पर सरहूल सरना पूजा महोत्सव समिति ने लगाई रोक,कलेक्टर SP को सौंपा ज्ञापन,कहा ये आएंगे तो हमारी धार्मिक आस्था भावना होगी चोटिल,सरना स्थल होगा अपवित्र।

कार्यक्रम की तैयारी।आज ही है कार्यक्रम।

जशपुर,05 अप्रैल 2023

सीएम के आगमन से पहले जशपुर में बवाल मच गया है। एक लेटर से पूरे महकमे में जहां हड़कंप मच गया है वहीँ संसदीय सचिव को सरहूल पूजा महोत्सव में विशिष्ट अतिथि बनाए जाने से सरहूल पूजा समिति के लोग खासे नाराज हो गए हैं।समिति के लोगों ने धार्मिक आस्था चोटिल होनेके साथ सरना स्थल अपवित्र होने का हवाला देते हुए संसदीय सचिव समेत समुदाय विशेष के प्रवेश पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

समिति के लोगों द्वारा एसपी कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेखित है कि सरहुल पूजा समिति दीपू बगीचा के द्वारा दिनांक 06/04/2023 को सरहुल पूजा का आयोजन किया गया है। जिसमें समिति के द्वारा जारी किया गया पत्रक से यह ज्ञात हुआ है कि उक्त सरहुल पूजा विशिष्ट अतिथि के रूप में यूडी मिज विधायक कुनकुरी को आमंत्रित किया गया है। जिस पर सरहुल सरना पूजा महोत्सव समिति जिला जशपुर को घोर आपत्ति है।

ज्ञात हो कि दीपू बगीचा हिन्दूओं की पूजा एवं आस्था का पवित्र केन्द्र स्थल है, जहां हिन्दूओं के द्वारा पूरा आस्था विश्वास एवं श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना किया जाता है।ऐसी स्थिति में उक्त पवित्र स्थल पर यूडी मिज जो कि धर्मांतरित ईसाई व्यक्ति हैं इनके प्रवेश करने से हमारे आस्था, विश्वास एवं धार्मिक भावना को गहरा आघात पहुंचेगा जिससे की हमारा सरना पूजा स्थल अपवित्र हो जायेगा।

इसलिए हम सभी यू डी मिंज एवं ईसाईयों के प्रवेश पर घोर आपत्ति करते हैं।

कलेक्टर एसपी से समिति ने निवेदन किया है कि दिनांक 06/04/2023 को आयोजित सरहुल पूजा में दीपू बगीचा सरना स्थल पर यूडी मिंज एवं ईसाईयों का प्रवेश निषेध करने कष्ट करें। अन्यथा उग्र आंदोलन करने के लिए हम सभी बाध्य हो जाएंगे।

बहरहाल 6 अप्रैल को सीएम के आगमन की तैयारी हो चुकी है।वहीं शहर में बैनर पोस्टर से सीएम के स्वागत की तैयारी की जा रही है।उल्लेखनीय है कि सरना पूजा महोत्सव को लेकर सामाजिक समिति बनी हुई है ऐसे में राजनैतिक हस्तक्षेप का इस समिति पर कोई असर नहीं होगा।अब देखना होगा कि उक्त मामले पर ज़िला प्रशासन समेत शासन का क्या रुख सामने आता है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर में सरहूल सरना को मानने वाले दो संगठन हैं जिसमें एक सरहूल सरना पूजा महोत्सव समिति है। जिन्होंने पिछले 22 मार्च को सरना महोत्सव मनाया है।वहीँ दूसरी समिति सरहूल पूजा समिति दीपू बगीचा है जो सीएम को आमंत्रित कर 6 अप्रैल को सरना महोत्सव मना रही है।फिलहाल सरहूल सरना पूजा महोत्सव समिति के द्वारा अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई है।जिसका ज्ञापन उन्होंने कलेक्टर एसपी को सौंपा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ में डीलिस्टिंग को लेकर भी रायपुर में महारैली इसी माह निकाली जाएगी।इससे पहले ही इस तरह की बातें निकल कर सामने आना वो भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से इन्हीं सब का संकेत तो नहीं है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।