मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते ले जा रहे थे नगर पंचायत अर्जुन्दा के कर्मचारी। सरेराह इस हरकत का राहगीर ने वीडियो बनाया ।वीडियो सामने आने पर कलेक्टर के निर्देश पर तीनों कर्मचारी पर गिरी गाज किये गये कार्य से पृथक।

बालोद ज़िले के अर्जुंदा नगर पंचायत क्षेत्र में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगर पंचायत अर्जुंदा के तीन सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़क पर पड़ी मृत गाय को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जा रहा था जिसका किसी ने वीडियो बनाया जिसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ ।जिसपर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और नगर पंचायत अधिकारी को तीन प्लेसमेंट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। तीनों सफाई कर्मचारी बताये जा रहे और नगर पंचायत अर्जुन्दा मे प्लेसमेंट बतौर कर्मचारी नियुक्त हैं।

वीडियो हुआ वायरल,छत्तीसगढ सरकार की हुई किरकिरी,कलेक्टर ने लिया संज्ञान।

नगर पंचायत अर्जुंदा के ट्रैक्टर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंचायत के ट्रैक्टर से मृत गाय को घसीटते हुये ले जाते हुए दिखाया गया है जो कि मानवीय दृष्टिकोन से काफी आहत पहुंचाने वाला है और कार्य मे शामिल कर्मचारीयों की अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है जिसको लेकर नगर पंचायत से 3 प्लेसमेंट कर्मचारियों को कार्य से पृथक कर दिया गया है।

कलेक्टर को जानकारी लगते ही की कार्रवाई।

बालोद जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा को जानकारी लगते ही प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली इसके बाद सीएमओ अर्जुंदा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारी नीलकंठ ठाकुर , रामाधार गैंड्रे, तामेश्वर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से पृथक किया गया है।

तीनों कर्मचारियों को कार्य से पृथक करने का मुख्य नगरपालिका अधिकारी का आदेश।

भारतीय जनता पार्टी अर्जुंदा के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे मामले को लेकर कहा की यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है वह भी ऐसे समय मे जब कांग्रेस छत्तीसगढ राज्य में अपनी सरकार को गाय और गौठान के लिए तत्परता से काम करने के बारे में प्रचार प्रसार से पीछे नहीं हटती।

ये वीडियो सभ्य समाज के मुंह पर साथ ही सरकारी तंत्र के साथ साथ पूरे समाज के मुंह पर तमाचा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।