जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2025

20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा आयोजन, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल

मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का होगा शुभारंभ

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, सभी तैयारियां पूर्ण

अंबिकापुर,19नवम्बर,2025/देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जिले में 20 नम्बर 2025 को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार  जुएल ओराम, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा दास उइके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार  तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में जनजातीय प्रमुखों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला लगाया जाएगा। इस दौरान जनजातीय विद्रोहों के नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री  अरूण साव एवं  विजय शर्मा, आदिम जाति विकास विभाग कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री  रामविचार नेताम, वित्त वाणिज्यिक कर विभाग मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा ओम प्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग मंत्री राजेश अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर  मंजूषा भगत उपस्थित रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, सभी तैयारियां पूर्ण-

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के एक दिवसीय जिला प्रवास को देखते हुए, जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए लगभग 2000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जोकि पूरे शहर और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल, मार्गों और शहर के प्रमुख स्थलों पर चरणबद्ध सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। राष्ट्रपति के काफिले के रूट पर विशेष टीमों की तैनाती, बैरिकेटिंग और रिहर्सल पूरी कर ली गई है। हाईवे और शहर के मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स, ट्रैफिक पुलिस और आईटी सेल के जवान तैनात किए गए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। पार्किंग स्थानों और प्रवेश/निकास द्वारों पर कड़ी जांच की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति दौरे के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए सरगुजा पुलिस ने 20 नवंबर को लागू होने वाली ट्रैफिक डायवर्सन एडवाइजरी जारी की है। इसके अंतर्गत राष्ट्रपति के काफिले के रूट पर निर्धारित समय में आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।मुख्य मार्गों से शहर में आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। कुछ प्रमुख चौराहों जैसे गांधी चौक, आकाशवाणी चौक, अंबेडकर चौक, घड़ी चौक पर अस्थायी बैरिकेडिंग की जाएगी। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर अस्थायी रोक रहेगी।

आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे डायवर्सन मार्गों का उपयोग कर अनावश्यक भीड़भाड़ न करें और पुलिस कर्मचारियों का सहयोग करें।

वहीं शहर में कल रूट डायवर्ट करने के कारण कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं जिससे बच्चों को परेशानी न हो।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।