गोवा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा की गुप्त बैठक
06012023

पणजी :
कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता सांसद राहुल गांधी पदयात्रा पर निकले हुए हैं, भीड़ बहुत आ रही है, ऐसे में भी भाजपा आने वाले चुनाव को लेकर बहुत अलर्ट है।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा का संगठन 2023 में होने वाले छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव में विजय पताका फहराने के साथ 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर, फिर एक बार केंद्र में सरकार बनाने की रणनीति पर गंभीर चिंतन मनन कर रहे हैं।
महत्वपूर्ण बैठक
ऐसी ही एक महत्वपूर्ण बैठक गोवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के साथ ही संघ के अनुषांगिक संगठनों की बैठक चल रही है, यह बैठक दो दिवसीय है, इस बैठक में उपरोक्त राज्यों के जहां चुनाव होने वाले हैं और लोकसभा के चुनाव के विषय में आंतरिक गंभीर रणनीति पर दिशा निर्देश तय किया जाएगा।
दिल्ली में कार्य समिति की बैठक
जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त
16 जनवरी और 17 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नई दिल्ली में होने जा रही है, गोवा की गुप्त बैठक में जो निर्देश मिलेंगे, उसी के मुताबिक इस राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में चर्चा होगी, 20 जनवरी 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, क्या उन्हें एक्सटेंशन मिलेगा या फिर धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम पर विचार होगा। भाजपा का संगठन चुनाव का भी समय आ चुका है संभवतः उसे भी अप्रैल 2024 तक बढ़ाया जा सकता है और उसके बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है।


केन्द्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल के साथ संगठनात्मक बदलाव के संकेत
सूत्र यह भी बता रहे हैं कि गोवा की बैठक के बाद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद केंद्रीय मंत्री परिषद में भी फेरबदल होगा, कुछ मंत्रियों को हटाया जाएगा, कुछ नये चेहरों को शामिल किया जाएगा, इसमें छत्तीसगढ़ को और भी प्रतिनिधित्व को मिल सकता है। इसके अलावा केन्द्रीय संगठन के साथ कुछ प्रदेश के संगठनों में भी फेरबदल किए जाएंगे, ऐसा सूत्र बता रहे हैं।

उधर गोवा में गुप्त बैठक चल रही है इधर छत्तीसगढ में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल सरगुजा संभाग में जमकर बैठक ले रहे हैं।

भाजपा की सबसे बडी चिंता छत्तीसगढ को लेकर है क्योंकि जिस तरह यहां भाजपा का संगठन तीन बार लगातार सरकार रहने के बाद भी मृतप्राय हो चुका है उसे लेकर कई गंभीर प्रश्न बाहर आ रहे हैं जिससे केंद्रीय संगठन की छत्तीसगढ में सक्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।