ईडी के कारण आज देश के कई राज्य के नेता और नौकरशाह दिल्ली जाने को मजबूर हुए हैं।

आज ED ने “आप” के MCD के चुनाव इंचार्ज दुर्गेश पाठक को पूछताछ के लिए समन किया है और दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है* …सूत्रों के मुताबिक शराब नीति से जुड़े मामले में जाएगी पूछताछ

अब नज़र कर्नाटक पर।
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार आज सोमवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय में पूछताछ की प्रक्रिया में हिस्सा लेने आने वाले हैं* , दरअसल ईडी के दिल्ली जोन द्वारा डी के शिवकुमार ने धनशोधन के एक मामले में उन्हें कुछ दिनों पहले पेश होने के लिए समन भेजे थे। *आज करीब 11 बजे तक DK शिवकुमार पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच जाएंगे।

हालांकि कई कांग्रेस नेता ईडी की इस कार्रवाई को प्रताड़ना करार दिया और कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा जारी रहने और राज्य विधानसभा का सत्र चलने के दौरान तलब किए जाने के वक्त पर भी प्रश्न उठाया।लिहाज़ा इसी वजह से ये मामला कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में ये काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ है ।।
पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्यवाही देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED ) द्वारा आज सोमवार को पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस (TMC ) पार्टी के नेता पार्था चटर्जी समेत कई आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर करने वाले वाली है ( ED to file charge sheet against partha chatrejee and arpita mukherjee) ….ईडी के सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में हुए SSC परीक्षा घोटाला ( SSC scam of West Bengal case ) मामले में आज आरोपपत्र दायर किया जाएगा , जिसके तहत आज कई महत्वपूर्ण सबूतों और दर्ज बयानों के बारे में कोर्ट को जानकरी दी जाएगी और उन सबूतों के बारे में बताया जाएगा जो पिछले कुछ दिनों दिनों के दौरान इस मामले में इकठ्ठा किया गया है ।

वहीं कांग्रेस के प्रचंड बहुमत वाला राज्य छत्तीसगढ भी पिछले दो सालों से आयकर और ईडी के नाम से देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है।

“नान घोटाले”में ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दो बड़े अधिकारियों अनिल टुटेजा और डाॅक्टर आलोक शुक्ला के विरूद्ध अर्जी दी थी जिसमें सुनवाई आगे बढ़ती हुइ अब फिर होने वाली है।

वहीं सूत्रों के अनुसार जून माह के अंत में केन्द्रीय आयकर विभाग के द्वारा जो छापे छत्तीसगढ में मारे गए थे उससे बहुत सी जानकारियां विभाग के अधिकारियों ने पुख्ता तौर पर जुटाई थीं।इन सब जानकारियों को बहुत सूक्ष्म विश्लेषण के बाद इनकी कड़ियां जोड़कर स्क्रूटनिंग कर इसे ईडी को सौंपने की तैयारी है। इसके बाद ईडी की छत्तीसगढ में धमाकेदार एंट्री तय मानी जा रही है।

इसके लिए केंद्रीय आयकर विभाग कुछ बड़े अधिकारियों समेत बड़े नेताओं को भी नोटिस भेजा था।इसे लेकर भी जानकार बता रहे हैं कि इस जद में भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा खेल छत्तीसगढ में उजागर होगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।