ED Exclusive Breaking:

ईडी की छत्तीसगढ में शराब घोटाले से जुड़े एक शराब कारोबारी के यहां सर्च के दौरान ईडी की ही जासूसी कराने और सर्विलांस पर लेने का चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ED के सर्च ऑपरेशन के दौरान ED पर सर्विलांस

ED के अधिकारियों पर सर्च के दौरान ड्रोन कैमरे से जासूसी का चौंका देने वाला मामला छत्तीसगढ में सामने आया है।

छत्तीसगढ़ में ED के अधिकारियों पर ड्रोन कैमरे से जासूसी करने के मामले को जांच एजेंसी मान बेहद संगीन मान रही है।

ED के द्वारा इस मामले में करवाया जा सकता है पुलिस थाना में मामला ।

दो दिन पहले 9 मई को छत्तीसगढ के भिलाई में ईडी ने रेड की थी।

छत्तीसगढ़ में पप्पू ढिल्लो नाम के एक बेहद चर्चित आरोपी के यहां हो रही थी ये बड़ी सर्च।

पप्पू ढिल्लो के यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान जासूसी का मामला सामने आया है
छत्तीसगढ़ के भिलाई लोकेशन का है ये मामला, ये पप्पू ढिल्लन एक बड़ा शराब कारोबारी रहा है साथ ही होटल से जुड़े कारोबार में भी जुटा हुआ था।

भिलाई में पप्पू ढिल्लन का होटल भी है।

आखिरकार इस संगीन मामले की भनक ईडी के चौकन्ने अधिकारियों को लग गई थी।परिणाम यः कि पप्पू ढिल्लन को भी ईडी ने आज बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ़्तार कर लिया है।

वहीं ईडी की चार्जशीट में एक आईएएस व आईएएस के पुत्र के नाम का हर जगह उल्लेख हो रहा है। शराब माफियाओं व कुछ नौकरशाहों की बिना मिलीभगत के इतने बड़े घोटाले को अंजाम देना नामुमकिन था।

सूत्रों की मानें तो अनवर ढेबर से ईडी को कई कड़ी मिली है।चंद दिनों में कुछ और गिरफ़तारियां भी ईडी छत्तीसगढ में करेगी ये तय माना जा रहा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।