ED Breaking Details:

केंद्रीय जांच एजेंसी ED द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है।

जांच एजेंसी द्वारा ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प मामले में बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, हीना खान को भेजा गया है पूछताछ के लिए समन।

कैसे मिला सुराग ?

महादेव गेमिंग-बेटिंग एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है. इस ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने फरवरी महीने में संयुक्त अरब अमीरात में शादी की थी.।इस शादी पर 200 करोड़ से ज्यादा खर्च किये गये थे।

ईडी के सर्च ऑपरेशन में इस भव्य शादी का वीडियो भारतीय जांच एजेंसियों के हाथ लग गया था।

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की अंधुरी प्लानिंग

ईडी सूत्रों के मुताबिक चंद्राकर डेढ़ साल पहले अपने महादेव ऐप से संबंधित एक फैटेंसी गेमिंग ऐप के लिए एक स्टार्टअप फर्म स्थापित करने के लिए कुछ व्यावसायिक सलाहकारों के संपर्क में थे ये व्यावसायिक सलाहकार, नौकरशाह और प्रभावशाली लोग थे.जो इस फैंटेसी ऐप को विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की एक एक्सपर्ट टीम देने वाले थे।

उन्होंने चंद्राकर और उप्पल को फैंटेसी ऐप का एक पायलट प्रोजेक्ट का डेमो भी दिया।

इस टीम ने अधिकारियों से कानूनी मंजूरी के साथ उनके तीसरे पक्ष के फैंटेसी ऐप को स्थापित करने में मदद करने का वादा किया।विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, चंद्राकर ने कुछ मंत्रियों से सहायता लेने के लिए नौकरशाहों सहित कई प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया था जिससे छत्तीसगढ़ के कुछ नौकरशाहों पर भी ईडी अपनी नज़र गड़ाए हुए हैं ।

उन्हें उम्मीद थी कि उनके समर्थन से, वह विभिन्न लीगों और स्पोर्ट्स सिंडिकेट के लिए संपर्क स्थापित करेंगे, जिसमें उनके ऐप के लिए बीसीसीआई बोर्ड के सदस्य भी शामिल होंगे।

लेकिन शादी का वीडियो लीक होते ही इसके फाउंडर सहित सारे सेलिब्रिटी मुश्किल में फस गए और नौकरशाह भी ED के निशाने पर आ गए और कड़ी से कड़ी जोड़ कर ईडी छत्तीसगढ़ में कुछ बड़े नाम का भी खुलासा कर सकती है ऐसा सूत्रों का मानना है। वहीं सोरभ चंद्राकर समेत उत्पल से नज़दीकी बनाने वाले कुछ राजनैतिक गलियारों के चर्चित नाम समेत कुछ बड़े पुलिस अधिकारी भी इसमें फंस सकते हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।