उज्जैन द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आज भक्तो ने लिया भस्मारती का आनंद।आज शनिवार को शनि प्रदोष पर महाशिवरात्रि पर्व का आना एक संयोग माना जा रहा है , ये फल दायक माना जाता है।बीती रात बाबा महाकाल के पट 2 बजे खोल दिए हए जहां भक्त दर्शन को लालायित नज़र आए क्योंकि मौका बेहद खास है। देवाधिदेव महादेव के शिवरात्रि पर्व पर हर कोई शिव की नगरी में शिव में समाहित होना चाहता है

आज विशेष दिन के चलते भस्मारती में पण्डे पुजारी के परिवार की महिलाएं बाबा महाकाल को उपटन , चन्दन लगा कर बाबा की नजर उतारती है । ये पल बेहद रोचक होता है ,महाशिवरात्रि पर प्रति वर्ष की तरह आज तड़के 3 बजे बाबा महाकाल की भस्मारती की गई। इससे पहले बाबा को पंचामृत अर्थात दूध, दही, घी, शकर व शहद से नहलाया गया। इसके बाद चंदन का लेपन कर सुगन्धित द्रव्य चढ़ाए गए। बाबा की प्रिय विजया (भांग) से भी उन्हें श्रृंगारित किया गया। महाशिवरात्रि पर्व महा संयोग बना है कि आज शनि प्रदोष भी है शनि प्रदोष के दिन महाशिवरात्रि पर आया है कई सालों में ऐसा संयोग बना है कि महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष का परिणाम बेहद फलदायक माना जाता है और आज के दिन पंडे पुजारी ब्राह्मण समाज की तरफ से महिलाएं उपवास कर बाबा महाकाल को भोग अर्पित करते हैं आज बाबा महाकाल को अद्भुत तरीके से बाबा महाकाल श्रंगार किया गया बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में इस बार जिला प्रशासन  महाकाल प्रबंध समिति के द्वारा बैठक कर पहले से ही निर्णय लिया गया था कि बाबा महाकाल के भक्तों को रात्रि 2:30 बजे से ही बाबा महाकाल के सुगमता से दर्शन व्यवस्था की गई  जो कि बाबा महाकाल के जैसे ही पट खुले वैसे ही श्रद्धालुओं को दो तरफ से लाभ प्राप्त हो सका , एक तो महाशिवरात्रि पर्व का दिन ओर आज के दिन चलित भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं को भस्म आरती में बाबा महाकाल का पुण्य लाभ का अवसर प्राप्त हुआ।

जिला प्रशासन का दावा है कि बाबा महाकाल के भक्त लगभग लगभग 1500000 लोग बाबा महाकाल के सुगमता से दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कम समय में ज्यादा से ज्यादा दर्शन सुलभता से दर्शन कराना है

चलित भस्म आरती में बाबा महाकाल के तहत के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला था जो कि आज महाशिवरात्रि के महापर्व पर चली भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में दर्शन कर अपने आप को धन्य मान रहे वह भी आज का जो अवसर है महाशिवरात्रि का महापर्व ऐसे में श्रद्धालु बाबा महाकाल के भक्त जब दिव्य अलौकिक भस्म आरती दर्शन कर अपने-अपने घर की तरफ जा रहे हैं उनका कहना है कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसे सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन होंगे और भस्म आरती में आने का सौभाग्य प्राप्त होगा

विशेष भस्म आरती उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में।अद्भुत,अलौकिक दृश्य।
स्नान के बाद भस्म का लेप महाकाल ज्योतिर्लिंग पर।
पंडित बाला गुरू ने कहा कि महाशिवरात्रि और शनि प्रदोष का संयोग दुर्लभ है।आज यहां प्रत्येक प्रहर श्रृंगार होगा।साथ ही रात में सेहरा बंधेगा।

बाबा महाकालेश्वर का प्रातः आरती जो कि 7:30 बजे होती है इस आरती के दौरान बाबा महाकाल का अर्धनारीश्वर रूप में श्रृंगार किया गया।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।