ईडी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आज करोड़ों की लग्ज़री कार समेत कैश, गहने जप्त किए हैं।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

1396 करोड़ के बैंक लोन फर्जीवाड़ा मामले में ईडी की छापेमारी, करोड़ो रूपये की 10 लग्जरी कारों को भी किया जब्त

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (Directorate of Enforcement/ED ) की शिमला जोनल ऑफिस द्वारा एक बड़ी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया और करीब 1,396 करोड़ रुपए से ज्यादा का बैंक लोन फर्जीवाड़ा सहित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में आरोपियों से संबंधित करोड़ो रूपये की चल – अचल संपतियों सहित कई लग्जरी कारों को जब्त किया गया। जांच एजेंसी ईडी द्वारा ये कार्रवाई 30 अगस्त 2025 को भुवनेश्वर, ओडिशा में 2 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। जांच एजेंसी के मुताबिक अगर आरोपियों की अगर बात करें तो शक्तिरंजन दास के आवासीय परिसर और उनकी कंपनियों – M/s Anmol Mines Pvt. Ltd. (AMPL) और M/s Anmol Resources Pvt. Ltd. (ARPL) के व्यावसायिक ठिकाने शामिल हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के तहत M/s Indian Technomac Company Ltd. (ITCOL) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई। जांच एजेंसी द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान 13 लाख रूपये नकद सहित करीब सवा करोड़ के ज्वेलरी, कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड्स को भी जब्त किया गया है। सबसे बड़ी बात है कि सर्च के दौरान दो लॉकर भी फिलहाल फ्रिज किया गया है। जिसे खोलना अभी बाकी है ,उसके खुलने के बाद ही उससे क्या – क्या मिलेगा तभी पता चलेगा।

जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में कार्रवाई करते हुए 10 लग्जरी कारों और तीन सुपरबाइक को भी जब्त किया गया है , सूत्र के मुताबिक इस जब्त कारों की अनुमानित कीमत करीब सात करोड़ आंकी जा रही है , जिस लग्जरी कारों को जब्त किया गया है ,उसके नाम प्रमुख तौर पर इस प्रकार से हैं।

ईडी द्वारा 10 लग्जरी कारों और तीन सुपरबाइक भी जब्त

Porsche
Cayenne
Mercedes Benz GLC
BMW X7
Audi A3
Mini Cooper
Honda Gold Wing Bike

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।