मोदी करेंगे 11अक्टूबर को काॅरीडोर के पहले चरण का उद्घाटन।

703 करोड़ की लागत से बन रहे महाकाल काॅरीडोर के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है।
आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन गए और भव्य व अद्भुत काॅरीडोर का अवलोकन कर भाव भिवोर हो उठे।
अयोध्या के राम मंदिर के बाद काशी काॅरीडोर फिर अब उज्जैन का महाकाल काॅरीडोर ये सब मोदी के महत्वपूर्ण कार्यों में गिने जा रहे हैं।
यहां 15 फिट ऊंची दीवार पर शिव पुराण अंकित है।साथ ही ॠषि मुनियों की जीवंत प्रतिमायें,सुंदर भव्य सरोवर उत्कृष्ट शिल्प कला के जीवंत उदाहरण हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल महाराज की नगरी अवंतिका उज्जैनी तीन लोक में न्यारी है ,उर्जा स्थल है ।लेकिन महाकाल परिसर में शिव लीला को उकेर के भगवान की कृपा जो यहां बरसती थी उससे यह परिसर और भी अद्भुत बन गया है ।भगवान की लीलाएं, मां पार्वती ,गणेश जी ,कार्तिकेय जी, ब्रह्मा विष्णु महेश सृष्टि का सार और शिव लीला का सार एक नजर में ही देश विदेश के लोग यहां देख पाएंगे। यह सच मुच में अद्भुत स्थल है । सब कुछ जो हुआ है महाकाल महाराज की कृपा से ही हुआ है। अभी पहले फेस का काम प्रथम चरण का काम पूर्णता की ओर है। आज मैंने संपूर्ण काम देखा, माननीय प्रधानमंत्री जी जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ध्वज पताका लेकर चल रहे हैं भारत की संस्कृति जीवन मूल्य परंपराएं उनका दुनिया भर में प्रचार-प्रसार हो रहा है उन्हीं से माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से प्रार्थना की है
आज जो काम देखा है उसे से मैं संतुष्ट हूं कि की प्रथम चरण का लोकार्पण अब होगा और 11 अक्टूबर को को माननीय प्रधानमंत्री जी महाकाल महाराज की नगरी पधारेंगे और प्रथम चरण के कार्यों का लोकार्पण करेंगे हम आज से ही तैयारियां प्रारंभ कर रहे हैं यह आयोजन उज्जैन में तो होगा ही लेकिन उज्जैन के अलावा मध्य प्रदेश का हर गांव इस आयोजन से जुड़े हर शहर इस आयोजन से जुड़े इसकी भी पूरी योजना हम लोग बना रहे हैं ।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।