भाजयुमो के प्रदर्शन के बाद एक दिग्गज भाजपा नेता के कपड़े पर लगे दाग और साथ खड़े शख्स को लेकर कई जमीनी भाजपाई कार्यकर्ता आक्रोश में दिखे।

छत्तीसगढ में केन्द्रीय भाजपा संगठन पूरी तरह से अपाहिज हो चुकी भाजपा को मजबूती से खड़ा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।

इसके बावजूद भी छत्तीसगढ में चेहरा बदलने के बाद भी भाजपा के दिग्गज नेता सुधर नहीं रहे।यदि संगठन किसी नेता को वैधानिक पद पर आसीन करता है तो उस नेता को संगठन और पद इन दोनों की मर्यादा के साथ साथ अपनी छवि का ध्यान रखने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

पर कल से वायरल होती एक तस्वीर में भाजपा के नेताजी बकायदा एक शख्स के साथ खड़े होकर फोटो सेशन कराते हैं, इस फोटो में उनकी चमकदार पैंट पर दाग धब्बे भी दिख रहे हैं।

बात यहीं खत्म होती तो ठीक होता। महोदय यानि दिग्गज नेता जिस शख्स के साथ गर्व की मुद्रा में फोटो खिंचवाकर बेफिक्र हैं दरअसल वो शख्स पूर्व भाजपा सांसद की छवि खराब करने के लिए भी एक संभाग में बेहद चर्चित है।प्रभावशाली लोगों के साथ फोटो खिंचवाना और उनसे अपने बड़े आर्थिक लाभ को सिद्ध करने में महारत लोग छत्तीसगढ के सरगुजा से लेकर बस्तर तक विराजमान हैं।

बहरहाल इस शख्स को जिस भाजपा नेता ने दिग्गज नेता के पास भेजा है उनका रिकार्ड भी कांग्रेस नेताओं के साथ जमीन के कारोबार के कारण रायपुर तक में चर्चा का विषय बना है।

सूत्रों की मानें तो संगठन अब इन सब बातों और ऐसे आवरण धारी भाजपा नेताओं के भी पूरे आंकड़े स्थानीय व ज़मीनी कार्यकर्ताओं से जुटाकर इनकी सूची भी तैयार करने में लग चुका है।

वैसे ये सब सुधार जितनी जल्दी हो भाजपा के लिए आने वाले दिन उतने ही ठीक होंगे अन्यथा भूपेश बघेल जैसे जमीन से जुड़े चेहरे से लड़ पाना भाजपा के लिए दिवास्वप्न ही साबित होगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।