छत्तीसगढ़ में 10th व 12th के टाॉपर बच्चे हैलीकाप्टर में उड़ान भरे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों का हैलीकाप्टर जॉयराइड शुरू

स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हैलीकाप्टर।

2023 की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राएं कर रहे हैं हैलीकाप्टर जॉयराइड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टॉपर विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराने का किया था वादा जो इस बार भी पूरा किया जा रहा है ।

2022 में प्रावीण्य सूची के 125 मेधावी विद्यार्थियों को कराया गया था हैलीकाप्टर जॉयराइड

हेलीकॉप्टर जॉयराइड

दीपिका, कक्षा दसवीं, 78.33% अंक के साथ प्रथम आई है। दीपिका के माता-पिता किसान हैं, खेती-किसानी करते हैं।

दीपिका धमतरी जिले के ग्राम गीतकारगुड़ा में रहती है और उसने दसवीं की परीक्षा फरसिया में स्थित शासकीय विद्यालय में पढ़कर उत्तीर्ण की है।

दीपिका बताती हैं कि आज बहुत अच्छा लग रहा है, मैं बहुत खुश हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हेलीकॉप्टर में बैठ पाऊँगी।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड

एयरोस्पेस के क्षेत्र में जाना चाहती है प्रतिज्ञा

प्रतिज्ञा जुर्री, कक्षा बारहवीं, 84.06% अंक के साथ प्रथम आई है। प्रतिज्ञा के माता-पिता श्रमिक हैं, रोजी-मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं।

प्रतिज्ञा नारायणपुर जिले के जीवलापदर गांव से हैं, वह नारायणपुर में स्थित रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ की छात्रा हैं।

प्रतिज्ञा ने हेलिकॉप्टर जॉयराइड के अपने अनुभव में बताया कि इतनी दूर रहकर कभी मन में ये बात नहीं आई कि हेलीकॉप्टर में सवार होउंगी।

प्रतिज्ञा अब आगे एयरोस्पेस के क्षेत्र में जाना चाहती है, उसने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड

डॉक्टर बनना चाहती है सुनीता

सुनीता बैगा, कक्षा बारहवीं, 74.08% अंक के साथ प्रथम आई है। सुनीता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी महाविद्यालय की छात्रा हैं।

सुनीता नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से यहां आई है, सुनीता ने बताया कि हम 3 बहन और एक भाई हैं। मैं आगे डॉक्टर बनना चाहती हूं इसके लिए नीट की कोचिंग भी कर रही हूं।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड को लेकर अपने अनुभव में सुनीता ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठी हूं। मेरे परिवार का कोई भी सदस्य अब तक हेलीकॉप्टर में नहीं बैठे हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।