भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने पीएससी भ्रष्टाचार पर आज रायपुर प्रेस क्लब में राज्य सरकार को जमकर घेरा।

OMR शीट को पेन के बजाय पेन्सिल से भरवा कर सत्ताधीश के OSD के पुत्र को विद्युत विनयामक आयोग में असिस्टेंट डायरेक्टर बनवाया गया— अभ्यार्थी पालक प्रेस वार्ता के दौरान आज रायपुर में भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने राज्य सरकार को जमकर घेरा।

विवादित निविदा ।

एक क्रिमिनल क्राइम करने के बाद सबसे पहले सबूत मिटाता है ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग उत्तरपुस्तिका और दस्तावेज को नष्ट करवा रही है— अभ्यर्थी-पालक प्रेस वार्ता।

इसके पूर्व में भी भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने पीएससी कार्यलय के घेराव व भाजयुमो के जंगी प्रदर्शन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा था कि आज हमने छत्तीसगढ़ महतारी के नवजवानों की आवाज़ बुलंद की हैं। पीएससी में घोटाले और लगातर पारदर्शिता पर उठ रहे सवाल और टॉप 20 में अधिकारियों एव कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों के चयन से छत्तीसगढ़ के उन लाखों युवाओं के मन में आंशका हैं लगातर लाखों युवा सवाल कर रहे हैं जॉच की मांग कर रहे हैं परंतु कांग्रेस की सरकार मूक दर्शक बनी बैठी हैं। कांग्रेस के नेता इस विषय पर ओछी और दुर्भावनापूर्ण राजनीति कर रहे हैं। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार शाहस दिखाए और सीबीआई जांच के लिए आगे कदम बढ़ाकर दूध का दूध और पानी का पानी करे ताकि पीएससी की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को लेकर युवाओं के मन का संशय खत्म हो। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक सकारात्मक कदम नहीं उठती और जांच के लिए पहल नहीं करती हैं तब तक छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक की लड़ाई जारी रहेगी।

अब देखना ये है कि राज्य सरकार भाजपा के तीखे और सोशल मीडिया पर पीएससी में भ्रष्टाचार को लेकर क्या दलील देती है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।