आज नई भव्य संसद का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। साधु संतों के वैदिक मंत्रोच्चार से आज सुबह सूर्योदय के उपरांत जब भव्य संसद भवन का उद्घाटन हुआ तो इसकी छटा आज देखते ही बनी।

जबकि आरजेडी ने विवादित ट्वीट कर इसकी तुलना ताबूत से कर दी।इस पर व्यापक विरोध की प्रतिक्रिया देखने को भी मिल रही है।

साधु संतों की अगुवाई में मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन।
राजदंड के प्रतीक सेन्गोल को स्वयं मोदी ने दोनों हाथों में लेकर सम्मान पूर्वक स्थापित किया।
ओम बिडला के साथ मोदी।संसद के स्पीकर के आसन के समीप सेन्गोल।
सामने से आ रहे मोदी को आशीर्वाद देते साधु।

सुबह 7.30 बजे हवन पूजन
सुबह 8.30 बजे सदन के अंदर सेंगोल स्थापना,
सुबह 9 बजे शंकराचार्य, विद्वानों, पंडितों और संतों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजन।
दोपहर 1.00 बजे प्रधान मंत्री का संबोधन होगा।

भाजपा का ट्वीट।मोदी साष्टांग प्रणाम करते हुए।
आर जे डी का विवादित ट्वीट।

कांग्रेस पार्टी समेत कुछ विपक्षी दल उद्घाटन का बहिष्कार किए हैं।लेकिन भाजपा नए संसद भवन को लेकर बहुत उत्साहित है और नए भारत के निर्माण का नारा दे चुकी है।

बड़ी संख्या में साधु संत आए।तमिलनाडु से आए संतों का वैदिक मंत्र आज प्रमुख चर्चा में रहा।

वहीं मोदी ने ट्वीट किया ” आज का दिन देशवासियों के लिए अविस्मरणीय। “

प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट।

इसके आर्किटेक्ट भारतीय हैं जिनका नाम विमल पटेल है।वास्तु के अनुरूप त्रिभुजाकार संसद का निर्माण हुआ है वो भी ढाई साल में।

मोदी धोती कुर्ते में पूजा अर्चना कर हवन पूजन के साथ किए उद्घाटन।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।