बस्तर राज पार्टी के संयोजक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने आज 15 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ शासन के जन शिकायत में एक शिकायत दर्ज कराई है जो काफी विचार करने योग्य है।आज ऐसे ही मुद्दे को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के विधानसभा चुनाव में अपनी बड़ी-बड़ी सभा में उठाकर चिंता व्यक्त की लगभग वही भावना पूर्व विधायक की बस्तर संभाग के बारे में है जो छत्तीसगढ़ में है।


घुसपैठियों के कारण और बाहरी लोगों के कारण जो तेजी से जनसंख्या बस्तर संभाग में बढ़ती जा रही है उसे बस्तर का डेमोग्राफी बदल रहा है इससे बस्तर के आदिवासी और बस्तर के मूल निवासी और बस्तर के वर्षों से निवास कर रहे पिछड़ा वर्ग के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है केंद्र में भाजपा की सरकार है इस पर चिंतन मनन और मंथन करना चाहिए मामला बहुत गंभीर है बस्तर संभाग में धर्मांतरण तेजी से बढ़ रहा है इसको लेकर भी सर्व आदिवासी समाज ने चिंता व्यक्त की है कहीं ऐसा ही चला रहा धर्मांतरण की प्रक्रिया तो 30 से 40 वर्ष बाद कहीं बस्तर संभाग भी पूर्वोत्तर के राज्यों की तरह एक विशेष समुदाय के अनुयाई ना बन जाए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है वह चिंता जरूर करते हैं लेकिन जमीन पर काम बस्तर संभाग में लगभग नजर नहीं आ रहा है ऐसा भाजपा के लोगों के ही विचार हैं।

अवैध घुसपैठ पर पूर्व विधायक की शिकायत का पत्र लेकिन आश्चर्य ये कि राज्य की सरकार और यहां का प्रशासन आखिर क्या कर रहा है?

बताया जा रहा है छत्तीसगढ में भाजपा का लचर और मृतप्राय संगठन इस मामले पर आंख बंद कर के चैन की नींद सो रहा है जिससे लोगों में आक्रोश है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।