जल्द कम होने वाला पेट्रोल डीजल के दाम,सरकार ने उठाया ये कदम

रिपोर्ट अनिल कुमार,संवाददाता दिल्ली (फायनेंस के एक्सपर्ट )

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से हलकान आम उपभोक्ताओं को बहुत जल्द राहत मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से पेट्रोल- डीजल की दामों में कटौती करने को कहा है। सूत्रो की माने तो सरकार ने तेल कंपनियों से कहा है कि तमाम संबंधित आंकड़ों के मद्देनजर वे पेट्रोल डीजल के दाम कम करे। तेल कंपनियों के वित्तीय हालात,रिकवरी और हालिया नतीजों पर गौर करे तो सारे आंकड़े पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत कम करने की ओर इशारा कर रहे है। हालांकि पेट्रोलियम उत्पादक कंपनियों ने उत्पादन कम करने के संकेत दिए है। बावजूद इसके पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और आवक पर्याप्त होने की वजह से इसका कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लिहाजा आने वाले समय में तेल कंपनियां इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को दे सकती है। आंकड़ों पर गौर करे तो तेल कंपनियों के बैलेंस शीट के मुताबिक अभी भी इनका लॉस काफी ज्यादा है। सिर्फ इंडियन ऑयल का ही 78 हजार करोड़ का लॉस है जबकि पूरे इंडस्ट्री का लॉस 1,64 लाख करोड़ रुपये का है।

एक साल से नहीं बदले है पेट्रोल डीजल के दाम

एक साल से अधिक यानी की 21 मई 2022 में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। नतीजतन पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर दाम कम हो गए थे। 

अभी  पेट्रोल डीजल के दाम

आज भी पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध है। आंकड़ों के मुताबिक देश के 16 राज्यों में लोग पेट्रोल 100 रुपये से अधिक प्रति लीटर खरीदने को मजबूर हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।