दिल्ली एनसीआर को मिली बड़ी सौगात,मेट्रो मुसाफिरों को मिलेगा सीधा फायदा

रिपोर्ट अनिल कुमार ,संवाददाता दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि कैबिनेट ने हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को हरी झंडी दे दी है। माना जा रहा है कि इस बहुप्रतीक्षित फैसले से गुरुग्राम के लोगों को सीधा बड़ा फायदा होगा। कैबिनेट ने हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड याानि एचएमआरटीसी की पहल पर अनुमति दी है। 

विस्तारित रूट पर होंगे 27 मेट्रो स्टेशन

बुधवार को लिए गए इस ऐतिहासिक फैसले के मुताबिक 28.5 किमी लंबी इस विस्तारित रूट पर कुल 27 मेट्रो स्टेशन होंगे।इस रूट के शुरू होने से ओल्ड गुरुग्राम से दिल्ली एनसीआर की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जायेगी। शहर के लोगों को रैपिड मेट्रो के साथ इंंटरचेेंज की सुविधा भी मुहैया कराई जायेगी। हुड्डा सिटी सेंटर और साइबर सिटी के इस विस्तारित रूट पर मुख्य मेट्रो स्टेशन सेक्टर 45,साइबर पार्क,सेक्टर 47,सुभाष चौक,सेक्टर 48,सेक्टर 72A,हीरो होंडा चौक,उद्योग विहार फेज 6,सेक्टर 10,सेक्टर 37,बसई गांव,सेक्टर 101,सेक्टर 9,सेक्टर 7,सेक्टर 4,सेक्टर 5,अशोक विहार,सेक्टर 3,पालम विहार,कृष्णा चौक,पालम विहार एक्सटेंशन,पालम विहार,सेक्टर 23 A,सेक्टर 22,उद्योग विहार फेज-4 और उद्योग विहार फेज 5 होंगे। खास बात यह है कि यह विस्तारित गुरुग्राम मेट्रो रूट, द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।

प्रोजेक्ट पर होंगे 5452 करोड़ रुपये खर्च

इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस विस्तारित मेट्रो परियोजना पर कुल 5452 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पूरा प्रोजेक्ट एलिवेटेड होगा और डिपो से कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए बसई गांव से एक स्पर यानी साइड लाइन होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पूरा प्रोजेक्ट अगले 4 सालों में पूरा करने का प्रस्ताव है। यह प्रोजेक्ट केंद्र और हरियाणा सरकारों के बीच 50-50 स्पेशल पर्पस व्हीकल के तहत बनाया जायेगा।

रिपोर्ट अनिल कुमार ( फ़ाइनेंस मिनिस्ट्री के एक्सपर्ट)

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।