छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के समय सौम्या चौरसिया समेत अनिल टुटेजा व कुछ अधिकारियों का बड़ा बोलबाला रहा और अवसरवादी लोग इनके आसपास रहे मगर सत्ता जाते ही अब कई इस तरह के अवसरपरस्त लोग भाजपा नेताओं के इर्द गिर्द खड़े होकर अपनी फोटो लोगों के बीच पहुंचाकर अपना कद दिखाने की कोशिश कर रहे हैं!

इसमें विवादों में रहने वाले गुरुचरण होरा का नाम भी है जो सरकार बदलते ही तेजी से पाला बदल लिए और भाजपा के नेताओं के करीब आ खड़े हुए!

जबरन भाजपा के बड़े चेहरों के बीच घुसने की कोशिश

वहीं
फर्नीचर सप्लाई 15 वर्ष तक भाजपा शासन काल में और 5 वर्ष कांग्रेस शासन काल में सफलतापूर्वक उच्च दर पर सप्लाई करने वाले सप्लायर खास कर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव और बिलासपुर के चर्चित लोग लगातार एक उपमुख्यमंत्री के आसपास सफलतापूर्वक उनके चहेते लोगों के माध्यम से पहुंच चुके हैं!
उद्यानिकी विभाग में 15 वर्ष भाजपा शासन काल में 5 वर्ष कांग्रेस शासन काल में सफलतापूर्वक काम करने वाले लोग जिनकी अनियमितता की चर्चा विधानसभा में उठती रही है अब भाजपा की नई सरकार बन गई है और वह पूरा गैंग एक पूर्व मंत्री वर्तमान में वरिष्ठ विधायक के निवास के आसपास सफलतापूर्वक पहुंचकर बंगले में भी प्रवेश कर चुके हैं!
देखना ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर व प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने में क्या कदम उठाएंगे जिससे भाजपा की साख पर बट्टा न लगेयह भाजपा कार्यकर्ताओं में ही चर्चा का विषय बन चुका है!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।