भारत की राजनीति में धर्म हमेशा से केंद्र बिंदु रहा है।भले ही कोई भी पार्टी धर्मनिरपेक्षता की दुहाई दे मगर चुनाव नज़दीक आते ही नेता हर धर्म के धार्मिक स्थलों का रूख करते नज़र आने लगते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की धार्मिक स्थलों पर और वहां उनके पूजा करने की फोटो मीडिया में सुर्खियों में रहती हैं।

राहुल गांधी लगातार भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं जिसमें अच्छी भीड़ इकट्ठी हो रही है।उज्जैन के महाकाल मंदिर में राहुल गांधी ने गर्भगृह में विशेष पूजा की जिसमें वो पूरी तरह पारंपरिक परिधान में दिखे थे।

लेकिन छत्तीसगढ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने एक ऐसा बयान दे दिया जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बना हुआ है।कांग्रेस की धर्म निरपेक्षता वाली पंक्ति से हटकर मंत्री अमरजीत ने राहुल गांधी को ‘पंडित राहुल गांधी’ कहकर संबोधित कर डाला।साथ ही अजीबो-गरीब दलील भी दे डाली कि पंडित राहुल गांधी मंदिर व मठ जाते हैं पूजा करते हैं।पंडित राहुल गांधी और उनका परिवार शुरू से ही धार्मिक हैं।वो मंदिर,मठ व शिवालयों में जाते हैं।

अब अमरजीत भगत के इस बयान पर आमजन और भाजपाई कह रहे हैं कि अमरजीत भगत पहले पंडित शब्द का अर्थ ही बता दें।

राहुल गांधी के आगे पंडित लगाकर बयान दिया अमरजीत भगत ने।

वैसे भी भारतीय संस्कृति में पंडित शब्द का शाब्दिक अर्थ विद्वान के रूप में ही किया जाता है।इसके लिए किसी जाति या धर्म विशेष से होना मायने नहीं रखता।वहीं भाजपाई चुटकी लेकर कह रहे हैं कि चलो राहुल गांधी अब मोदी की देखादेखी धार्मिक जगहों पर तेजी से जा रहे हैं ये अच्छी बात है।

वैसे मंदिर,मठ व शिवालयों पर जाने के लिए कोई भी स्वतंत्र है मगर पंडित की उपाधि को लेकर सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी के पहले के वीडियो भी जमकर डाल रहे हैं और अलग अलग तरीके से दलीलें दे रहे हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।