कांग्रेस के प्रतापपुर में पूर्व मंत्री प्रेम साय के समर्थक इम्तियाज़ ज़फ़र। कल कहा मंत्री के समर्थन में इस्तीफ़ा देंगे और आज सुर बदला।

छत्तीसगढ़ में मंत्री के समर्थन में कल कांग्रेस के सूरजपुर जिला के नेता प्रताप पुर के इम्तियाज़ ज़फ़र ने
वीडियो जारी कर सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की थी। मगर ये सब करने वाले कांग्रेसियों ने मोहन मरकाम के मंत्री की शपथ लेते ही अपना रूख बदल दिया ।कल तक जो मंत्री के साथ थे वो पद जाते ही अपना ढुलमुल रवैया अपनाने लगे।प्रेमसाय टेकाम के इस्तीफे के बाद जारी किया था वीडियो,संगठन के दबाव में बैकफुट पर आते दिखे कांग्रेसी, बैठक कर कोई निर्णय लेने की कर रहे बात, बीते गुरुवार को प्रेमसाय से मुख्यमंत्री ने मांगा था इस्तीफा,इस्तीफे के बाद स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता संगठन के विरुद्ध जाने की कर रहे थे बात।वैसे भी कल प्रेमसाय ने बयान दिया था कि इस्तीफ़ा लिया गया है ।स्पष्ट है कि पद जाते ही समर्थक भी मंत्री से किनारा करने लगे हैं।हालाँकि आज प्रेम साय को योजना आयोग का चेयरमैन बनाकर झुनझुना पकड़ा दिया गया है।

रात बीतते ही कांग्रेस नेता के सुर बदले कहा आक्रोश में निर्णय था। पर अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं।

लोग ये ज़रूर बोल रहे हैं कि पद रहते तक ही व्यक्ति की पूछ परख होती है इसलिए अच्छे काम कर जनता के बीच अपनी छवि को ऐसा बनाना चाहिए जिससे लोग हर समय साथ खड़े रहें।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।