मैनपाट में सरकार अम्बिकापुर में आमजन की रेणुकूट रेल लाइन की हुंकार। देखना ये है कि ट्रिपल ईंजन की सरकार आमजन की इस महत्वपूर्ण मांग को कब पूरी करती है।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

सरगुजा रेल संघर्ष समिति ने अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर महामाया चौक अंबिकापुर से घड़ी चौक तक पदयात्रा की एवं कलेक्ट्रेट में रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर अंबिकापुर रेणुकूट रेल मार्ग की मांग आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल कर, इसका जल्द निर्माण प्रारंभ करने की मांग की।
आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने महामाया चौक से चैंबर ऑफ़ कॉमर्स,कैट सहित व्यापारिक संगठनों,अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों के साथ अंबिकापुर रेणुकूट रेल निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्ग देवीगंज रोड होकर घड़ी चौक तक पदयात्रा निकाला। इस कार्यक्रम के दौरान व्यापारी बंधुओ और आम नागरिकों को अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन के महत्व से संबंधित तथ्यों के साथ पंपलेट वितरण भी किया गया। अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट अक्टूबर 2023 में रेलवे बोर्ड को जमा कर दिया गया है। इस प्रस्तावित रेल लाइन को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल करने के लिए रेल संघर्ष समिति चरणबद्ध कार्यक्रम संचालित कर रही है। अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर लोगों में जन समर्थन और उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पदयात्रा में कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

गजब की स्थिति है सरगुजा संभाग और अंबिकापुर में रेल मार्ग की।
सरगुजा संभाग और अंबिकापुर  की जनता चाहती है कि अंबिकापुर से रेणुकूट रेल मार्ग रेलवे बोर्ड स्वीकृत करे वहीं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को सलाह दे रहे हैं कि अंबिकापुर से बरवाडीह रेल मार्ग स्वीकृत हो।
रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड भ्रमित हो गए हैं लेकिन रेलवे बोर्ड का कहना है कि आमदनी की दृष्टि से और ट्रैफिक की दृष्टि से अंबिकापुर से रेणुकूट मांग जायज है इसी बात को लेकर और इसी मांग को लेकरआज 8 जुलाई को अंबिकापुर जिला मुख्यालय में जनता ने एक रैली निकाली उनका उद्देश्य यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ के निर्वाचित विधायक और सांसद सरगुजा संभाग के टूरिस्ट पैलेस मैनपाट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं तो उन्हें और उनके संज्ञान में लाने के लिए यह जन जागरण यात्रा निकाली गई है जिसमें कई भाजपा नेता भी शामिल हुए हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।