आज 1 फरवरी 2023 संसद में बजट का सत्र चल रहा है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया।
नई दिल्ली केंद्रीय भाजपा कार्यालय.6. पंडित दीनदयाल मार्ग सहित देश के 29 राज्यों के मुख्यालय और राज्यों के ज़िला मुख्यालय में भाजपा का आईटी सेल सक्रिय। केंद्रीय भाजपा कार्यालय से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष राज्यसभा सांसद सुशील मोदी और भाजपा के संगठन के बड़े नेता सुनील बंसल वर्चुअल बैठक लेकर हर जगह चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए कहा।छत्तीसगढ़ में आईटी सेल का बजट के लिए जो समिति का गठन किया गया है उसमें पूर्व वित्त मंत्री अमर अग्रवाल को शामिल किया गया है संयोजक के रूप में वे इस बैठक में भाग लिए।
सभी को स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश मुख्यालय से लेकर ज़िला मुख्यालय तक आईटी सेल भाजपा के सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया जा रहा है उस के पक्ष में पोस्ट करें कि यह बजट जनहित में गरीबों के हित में मध्यम परिवार के हित में मध्यम व्यापारियों के हित में है ज्यादा से ज्यादा पोस्ट होना चाहिए और इसकी सूचना केंद्र कार्यालय को दिया जाना चाहिए।

मगर छत्तीसगढ के सरगुजा ज़िले में जहां पूरे संभाग में भाजपा को विगत विधान सभा चुनाव में भी सीट नहीं मिली थी यानि संभाग हटा भी दें तो सरगुजा ज़िला जो वर्तमान में है वो पिछले तीन बार से लगातार विधान सभा में एक भी सीट हासिल न कर शून्य पर ठहरा हुआ है।

देखिए सोशल मीडिया पर तंज और अभी तक भाजपा मीडिया व आईटी सेल की कोई प्रतिक्रिया नहीं।जबकि दिल्ली से केंद्रीय संगठन ने ज़िले ज़िले तक आईटी सेल को चुस्त-दुरुस्त रहने के निर्देश आज के लिए विशेष तौर पर दिए हैं।
वर्चुअल बैठक में अमर अग्रवाल।

यदि राज्य में भाजपा हर ज़िलों में ध्यान नहीं रख पाएगी तो केंद्र सरकार की लाभ देने वाली योजना का प्रचार-प्रसार तो छोड़िए जो यथार्थ में है उसका लाभ भी नहीं ले पाएगी।

कुछ दिग्गज व समर्पित व ज़मीनी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि राज्य में कांग्रेस की अपेक्षाकृत भाजपा का मीडिया व आईटी सेल अभी भी कमजोर है। बस रायपुर समेत कुछ जगहों पर ये ठीक काम कर रहे हैं लेकिन बहुत सुधार की गुंजाइश है।और बात करें सरगुजा की तो यहां भाजपा का मीडिया विभाग व आईटीसेल यूं ही कुंभकर्णी नींद सोते रहा तो चौथी बार भी यहां आंकड़ा कहीं शून्य पर स्थिर न रहे।

जबकि हक़ीक़त ये है कि रेलमार्ग आज़ादी के बाद भाजपा की सरकार में ही सरगुजा रेलमार्ग से जुड़ा। नई ट्रेन भी चली मगर उसके बाद भी भाजपा का आईटी सेल सोशल मीडिया पर तंज सहकर चुप है।

वहीं मीडिया पर बड़ी और चौंका देने वाले खुलासे पर भी सरगुजा भाजपा का मीडिया विभाग मौनी बाबा की तरह मौन बने रहता है।इसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास मौजूद हैं।बहरहाल कांग्रेस के लिए इस तरह विपक्ष का सुस्त मीडिया व आईटी सेल विभाग किसी वरदान से कम नहीं है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।