सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक परिवार से एक न एक बेटा या तो संघ (आरएसएस ) में होना चाहिए या बजरंग दल में होना चाहिए ।
बैतूल। आज के समय में चारो ओर सनातन धर्म को तोडऩे का प्रयास चल रहा है। गुरूकुल के बदले स्कूल बना दिए गए है जहां संस्कार नहीं मिल रहे है। संस्कार से ही राष्ट्र या सनातन धर्म की रक्षा होगी। वर्तमान समय में राष्ट्र या सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक परिवार से एक पुत्र को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या बजरंग दल में होना चाहिए। जिससे सनातन धर्म की रक्षा हो सके।
उक्त उद्गार बैतूल में मां ताप्ती शिवपुराण समिति द्वारा आयोजित ताप्ती शिवपुराण समिति द्वारा आयोजित मां ताप्ती शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने व्यक्त किए। पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आज महिलाओं ने सनातन धर्म को संभाल रखा है। सनातन धर्म में पहले शिक्षा के लिए गुरूकुल व्यवस्था थी। गुरूकुल में पढऩे वाला कभी नौकर नहीं बनेगा। गुरूकुल में मिलने वाले संस्कारों से हमेशा राजा ही बनेगा। लेकिन अंग्रेजों ने गुरूकुल को स्कूल में बदल दिया,स्कूल में केवल यह सिखाया जाता है कि धन कैसे कमाया जा सकता है। धन कमाने के लिए शिक्षा ले रहे है। लेकिन राष्ट्र की रक्षा कैसे करेंगे? सनातन धर्म की रक्षा कैसे करेंगे? यह गुरूकुल में सिखाया जाता था। प्रत्येक माता-पिता को बच्चों में संस्कार देना जरूरी हो गया है।

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का उद्गार “सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रत्येक घर से एक न एक बेटा या तो संघ में या बजरंग दल में होना चाहिए।

सर्वविदित है कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा लगातार देश के राज्यों में सनातन धर्म के लिए बहुत स्पष्ट रूप से खुलकर बोल रहे हैं और इनके अनुयायी भी काफी संख्या में इनका अनुसरण कर रहे हैं।

रायपुर में भी इन्हें सुनने इतने लोगों की भीड़ उमड़ती थी कि शाम को दो घंटे पूरा ट्रैफिक जाम हो जाता था।यही स्थिति हर जगह हो रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।