पूरे प्रदेश में आरटीओ की कार्यप्रणाली पर ईडी के छापे के बाद ही लगातार सवाल खड़े हो रहे थे।आज सरगुजा ज़िले के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियो सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरगुजा आरटीओ कार्यालय का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव किया। इस दौरान पुलिस और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच जमकर झड़प भी देखने को मिली।

दरअसल सरगुजा ज़िले में आरटीओ विभाग की उड़नदस्ता टीम के द्वारा जबरन अवैध वसूली सहित फिटनेस को लेकर सरगुजा आरटीओ कार्यालय का घेराव भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा किया गया. इस दौरान सरगुजा जिले के सभी मंडलों से पहुंचे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आरटीओ कार्यालय का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आरटीओ कार्यालय के सामने ही रोक लिया।जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प भी देखने को मिली।वहीं काफी मशक्कत के बाद आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे और आरटीओ अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभाग की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की बात कही है।अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले समय में भाजपा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।वहीं आरटीओ अधिकारी ने बताया कि इनकी जो भी मांगे हैं वह बेबुनियाद है, फिर भी इनके दिए गए आवेदनों पर जांच की जाएगी. जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जमकर विरोध करते कार्यकर्ता
पुलिस के साथ जमकर हुई भाजयुमो कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ में कोयले पर लेवी वसूली के पीछे कोयले का अवैध खनन कर जमकर परिवहन किया गया है।सरगुजा संभाग के ज़िले से भी ये सब गोरखधंधा बकायदा प्रशासन व आरटीओ के संरक्षण में हुआ है।अभी भी ओवरलोडिंग और नियमों की धज्जियां उड़ाकर सरगुजा का परिवहन विभाग मनमानी कर रहा है जिसे आमजन स्पष्ट तौर पर खुलेआम देख रहे हैं।इसी को लेकर आज आरटीओ कार्यालय के घेराव में जमकर हंगामा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार बिना परिवहन विभाग के कोयले की भारी मात्रा में अफरातफरी संभव नहीं थी इस पर भी एजेंसी की निगाहें हैं।देर सबेर कुछ बड़े खुलासे होते ही कुछ अधिकारियों के कारनामे सामने आना तय माना जा रहा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।