नारायणपुर ज़िला भाजपा कार्यकर्ताओं की गंभीर नाराज़गी को दूर करने के लिए 1 महीने 8 दिन के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव नारायणपुर ज़िला मुख्यालय के जेल पहुंचे। भाजपा ज़िलाध्यक्ष रूप साय सलाम एवं अन्य कार्यकर्ताओं से मिलने शायद उन्हें डर सताने लगा था क्योंकि 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर आ रहे हैं कहीं यह मामला भाजपा हाईकमान के संज्ञान में ना आ जाए।
भाजपा के ज़िला अध्यक्ष रूप साय सलाम नारायणपुर ज़िला मुख्यालय में आदिवासियों और ईसाइयों के बीच हुए संघर्ष में धर्मांतरण के विरोध में आंदोलन में शामिल हुए थे।इस पर पुलिस ने उन्हें गंभीर धाराओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। ज़िला न्यायालय में उनकी जमानत निरस्त हो चुकी है। उच्च न्यायालय बिलासपुर में जमानत याचिका लगी है । लेकिन तारीख नहीं लग रही है। नारायणपुर ज़िला मुख्यालय के साथ बस्तर संभाग के ज़िलों में एक ज़िलाध्यक्ष का समय से जमानत नहीं करवा लेने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराज़गी व्याप्त है। और तो और उनका मनोबल भी गिर रहा है। अगर समय रहते चलते जमानत नहीं हुई तो भविष्य में इसका राजनीतिक नुकसान भाजपा को हो सकता है।

वहीं इस मामले में भूपेश सरकार कदम फूंक फूंक कर रख रही है।इस संगीन मामले ने तूल पकड़ लिया था और नारायणपुर के तत्कालीन एसपी सदानंद कुमार को भी प्रदर्शन कारियों ने मारपीट कर चोटिल कर दिया था।इस कारण कोई विवाद अधिक हो इससे पहले ही सरकार ने एसपी सदानंद कुमार का ट्रांसफर बहुचर्चित ज़िले रायगढ़ में कर डैमेज कंट्रोल भी किया और एक तरह से आईपीएस को ईनाम ही दिया।

ये तय है कि नारायण पुर ज़िले का संगीन मामला राजनीति पर भी असर डालेगा इसलिए कोई भी राजनैतिक दल इस पर जोखिम उठाना नहीं चाहता।

अरूण साव नारायणपुर जेल के सामने।

सूत्रों के अनुसार अजय जमवाल और पवन साय भी आज सुबह नारायणपुर में कार्यकर्ताओं से मिलकर कांकेर आ गए।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।