जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न

लखनपुर से शशिकला, लूण्ड्रा से कृष्णा पावले,बतौली से अनिता तिर्की व सीतापुर से स्नेहलता टोप्पो बनीं अध्यक्ष

उपाध्यक्ष में लूण्ड्रा से कंचन जायसवाल, बतौली से मंजू गुप्ता, लखनपुर से कामेश्वर राजवाड़े व सीतापुर से अनिल अग्रवाल चुनें गए निर्विरोध

अम्बिकापुर ,05मार्च,2025/त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत जनपद पंचायत लखनपुर, बतौली, लूण्ड्रा और सीतापुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आज जनपद मुख्यालय में प्रथम सम्मिलन आयोजित की गई।

जनपद पंचायत लूण्ड्रा में पीठासीन एवं सह पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचन में शामिल सभी जनपद सदस्यों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया की प्रातः 11 बजे से प्रारंभ की। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें श्रीमती कुसुम के पक्ष में 6 मत, तो वहीं कृष्णा पावले के पक्ष में 11 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती कंचन जायसवाल निर्विरोध चुनीं गई।

जनपद पंचायत बतौली से अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने दावेदारी पेश की जिसमें  लीलावती सिंह को 04 मत एवं  अनिता तिर्की को 11 मत पाकर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर  मंजू गुप्ता निर्विरोध चुनीं गई।

जनपद पंचायत लखनपुर से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन तय समयानुसार हुआ जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर  शशिकला व उपाध्यक्ष पद पर कामेश्वर राजवाड़े निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार जनपद पंचायत सीतापुर से अध्यक्ष पद पर स्नेहलता टोप्पो एवं उपाध्यक्ष पद पर  अनिल अग्रवाल निर्विरोध चुने गए।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।